फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, रीता की याद में ट्विटर पर सेलिब्रेटीज ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Tue, 17 Jul 2018 01:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rita Bhaduri
डॉक्टर हाथी की अचानक हुई मौत के सदमे से टीवी की दुनिया उबर नहीं पाई थी कि एक और अदाकारा के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं है। उनके निधन की खबर टीवी और फिल्म अभिनेता शिशिर शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी थी। रीता भादुड़ी लंबे वक्त से किडनी की समस्या से परेशान थी और मंगलवार को उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। रीता भादुड़ी के निधन की खबर से टेलीविजन और बॉलीवुड में शोक की लहर है। तो चलिए आपको बताते हैं किन एक्टर्स ने ट्वीट करके इस मशहूर अदाकारा को श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
anil kapoor
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने रीता भादुड़ी के निधन पर ट्वीट किया - 'रीता भादुड़ी बेहतरीन अदाकारा थीं। मैंने उनके साथ घर हो तो ऐसा, बेटा और विरासत जैसी फिल्मों में काम किया था। निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हम लोग उन्हें बहुत याद करेंगे।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Rita Bhaduri
टीवी एक्टर विवेक दहिया ने ट्वीट किया - 'सुबह ही यह खबर मिली। बेहतरीन अदाकारा और मां थीं। इस खबर को सुनकर बेहद तकलीफ हुई।' कयामत की रात एक्टर विवेक के अलावा श्रुति सेठ ने भी रीता भादुड़ी के निधन की खबर पर अपना शोक व्यक्त किया। श्रुति ने ट्वीट किया - 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपने इंडस्ट्री को अपने काम से रौशन किया है।'
 


 

4 of 5
Rita Bhaduri
इसके साथ ही कनिका माहेश्वरी ने ट्वीट किया - 'रीता भादुड़ी की खबर सुनकर बहुत बुरा लगा। एक अच्छी एक्ट्रेस के अलावा अच्छी इंसान भी थीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' वहीं आशका गोराडिया ने ट्वीट किया - 'काम की इस मायानगरी ने बहुत ही अहम इंसान को खो दिया है। बेहतरीन एक्ट्रेस के अलावा रीता जी अच्छी इंसान भी थीं। हम आपके काम को हमेशा याद रखेंगे।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rita Bhaduri
क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल से सुर्खियां बटोर चुके अनूप सोनी भी खुद को रोक न सके। अनूप ने ट्वीट किया- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' आपको बता दें, रीता भादुड़ी किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थीं। रीता की किडनी कई सालों से काफी कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हर दूसरे दिन उन्हें डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। 
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें