हिंदी सिनेमा के पहले लवर ब्वॉय रहे ऋषि कपूर को चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। जन्मदिन पर अपने घर मुंबई न लौट पाए ऋषि गणपति विसर्जन तक मुंबई लौट आएंगे। ये जानकारी खुद उनके भाई रणधीर कपूर ने साझा की है। ऋषि कपूर का जन्मदिन 4 सितंबर को था।
उससे पहले ही कई महीनों से इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि इस बार वह अपना जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मुंबई में अपने घर पर ही मनाएंगे। जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई जिसमें बताया जा रहा था कि ये फोटो ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर की अमेरिका से भारत रवाना होते वक्त की है।
विज्ञापन
3 of 5
Rishi Kapoor and Randhir Kapoor
- फोटो : twitter
बाद में ये बात सच नहीं निकली तो उनके फैंस काफी निराश हुए। इन फोटो औऱ वीडियोज के बारे में बात किए जाने पर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इन्हें फेक बताया और कहा कि वह अब भी अमेरिका में ही हैं और उनका इलाज पूरा न होने के चलते वह जन्मदिन पर घऱ नहीं लौट पाए।
4 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
रणधीर कपूर ने ये भी खुशखबरी दी कि ऋषि कपूर का 10 सितंबर को मुंबई आने का कार्यक्रम है यानी कि वह मुंबई में धूमधाम से होने वाले गणपति विसर्जन से पहले मुंबई आ जाएंगे। हालांकि, इस बार कपूर परिवार ने गणपति स्थापना का आरके स्टूडियो का कार्यक्रम इस साल से स्थगित कर दिया है।
ऋषि कपूर पिछले साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। उन्हें वहां गए एक साल पूरा हो रहा है। इस दौरान वह अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए थे।