फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत लौटने के बाद सबसे पहले इस एक्टर के घर पहुंचे ऋषि कपूर, देखते ही सबने लगा लिया गले

Thu, 12 Sep 2019 12:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
11 महीने तक न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवाने के बाद अब ऋषि कपूर देश लौट आए हैं। पूरी तरह से ठीक होने के बाद वो 10 सितंबर को भारत लौटे। ऐसे में पूरे कपूर परिवार ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया । घर पर रणबीर कपूर ने बहन रिदि्धमा कपूर के साथ मिलकर अपने पिता को सरप्राइज दिया । वहीं घर लौटने के बाद ऋषि कपूर अपने एक खास दोस्त के घर पहुंचे । 
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
दरअसल, ऋषि अपने दोस्त और सिंगर नितिन मुकेश के घर पर गए । नितिन मुकेश के बेटे नील नितिन मुकेश ने टि्वटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । इन तस्वीरों में ऋषि कपूर, नितिन मुकेश के पूरे परिवार के साथ दिख रहे हैं । इस फोटो में नील नितिन मुकेश की बेटी नुर्वी भी दिख रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नुर्वी अपने दोनों दादू के साथ । चिंटू अंकल हमारे घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। हम सब उनसे मिलकर बहुत खुश थे । हमने उन्हें जोर से गले लगा लिया । चिंटू अंकल आपका फिर से स्वागत है । भगवान की कृपा आप पर बनी रहे ।'
 

 

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : amar ujala
ऋषि कपूर के घर लौटने के बाद कपूर परिवार के साथ उनके फैंस भी खुश हैं।  ऋषि कपूर अब फिर से फिल्मों में काम करना चाहते हैं। उनके पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। कुछ वक्त पहले ऋषि ने कहा था कि  पिछले एक साल में उन्होंने जिंदगी का नया मतलब समझा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media
उनके कई ट्वीट्स से ऐसा ही प्रतीत होता है। अपने हर ट्वीट में उन्होंने पत्नी नीतू कपूर की बहुत तारीफ की है। ऋषि कपूर ने यह भी कहा, "नीतू मेरे साथ इतने कठोर समय में जिब्राल्टर के पत्थर जैसी खड़ी रही हैं। मैं अपनी पत्नी का बहुत आभारी हूं।"

ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे, एक साल में खो दिया ये सब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें