mumtaz
- फोटो : file photo
चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। मगर उन्होंने भी इलाज कराकर जिंदगी में वापसी कर ली।