फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर और KISS करके बिपाशा-करण मना रहे शादी की सालगिरह, लंदन में कर रहे एन्जॉय

Tue, 30 Apr 2019 04:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bipasha Basu Karan Singh Grover - फोटो : instagram
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की शादी को 3 साल हो चुके हैं। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए यह कपल इन दिनों लंदन की सैर कर रहा है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें यह दोनों कपल एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bipasha Basu Karan Singh Grover - फोटो : instagram
बिपाशा और करण ने शादी की सालगिरह पर केक काटा और एक दूसरे को किस भी किया। इन दोनों ने सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बिपाशा ने लिखा- 'अपने प्यार को सेलिब्रेट कर रहे हैं।' इसके साथ ही शादी की पुरानी यादों को ताजा भी किया है। करण ने जहां शादी में फेरे लेते हुए वीडियो शेयर किया है तो वहीं बिपाशा ने भी शादी का वीडियो शेयर किया। 
विज्ञापन

3 of 5
karan and Bipasha - फोटो : file photo
इस वीडियो के अलावा इन दोनों ने लंदन में खींची गई कुछ सेल्फी भी पोस्ट की हैं। करण सिंह ग्रोवर से शादी करने से पहले बिपाशा जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं करण की बात करें तो वह पहले से शादीशुदा थे। 'अलोन' फिल्म की शूटिंग के दौरान करण और बिपाशा के काफी इंटीमेट सीन थे यहां तक कि दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे।

4 of 5
karan and Bipasha - फोटो : file photo
इसके बाद जेनिफर विंगेट से करण अलग हो गए। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल 2016 को शादी की। बिपाशा बसु आखिरी बार साल 2015 में 'अलोन' फिल्म में नजर आई थीं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिपाशा फिर से कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म का नाम 'आदत' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bipasha karan - फोटो : instagram
शादी के बाद एक साथ पहली फिल्म में काम करने को लेकर करण सिंह काफी उत्साहित हैं। करण ने कहा- 'बिपाशा के साथ काम करना बेस्ट फीलिंग है। वह काफी अनुशासित हैं। मुझे लगता है कि मैं बिलकुल ऑपोजिट हूं। उनके पास काफी एनर्जी है। उनके साथ काम करने में कभी आलस नहीं आता। बिपाशा के साथ घर पर, काम पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना अच्छा लगता है। वह ग्रेट परफॉर्मर हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें