फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुक बदलते ही इस अभिनेता को पहचानना हुआ मुश्किल, ऋषि कपूर ने तस्वीर शेयर कर पूछा- 'कौन है?'

Fri, 24 Jan 2020 03:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर ने शेयर की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन फैंस के लिए मजेदार ट्वीट्स करते हैं। इस बार ऋषि कपूर ने तस्वीर शेयर कर यूजर्स को चैलेंज दिया कि वो इस तस्वीर में अभिनेता को पहचाने। वाकई ऋषि कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें अभिनेता को देखकर पहचान पाना मुश्किल है। 
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर ने तस्वीर के साथ लिखा- 'आपको बताना है कि यह व्यक्ति कौन है? अगर किसी को पहले से और कहीं से जवाब पता है तो प्लीज खुलासा करने से बचें। दूसरों का सस्पेंस न बिगाड़ें। मैं आपको 10/20/50 गेस करने का मौका देता हूं। जवाब जल्द मिलेगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर ने अभिनेता के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनके कई फैंस ने तस्वीर पहचान ली। दरअसल ये अभिनेता प्राण हैं। एक यूजर ने बताया कि 'यह प्राण हैं। उस वक्त उनकी शादी नहीं हुई थी। अपने बड़े भाई की शादी में उन्होंने अपनी नई भाभी से मजाक करने के लिए भाई की प्रेमिका के रूप में यह गेटअप बनाया था।' प्राण शिमला की लोक रामलीला में सीता का रोल भी प्ले करते थे। अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो इसमें कुमारी प्राण लिखा दिखाई देगा।

4 of 5
Ritu Nanda’s prayer meet - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर हाल ही में अपनी बहन रितु नंदा की प्रार्थना सभा में देखे गए थे। प्रार्थना सभा में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता नंदा, रणधीर कपूर, बबिता कपूर, राजीव कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन और नव्या नंदा सहित कई बड़ी हस्तियां नजर आई थीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने एक भावुक स्पीच भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : instagram
बीते 14 दिसंबर को राज कपूर के जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने उन्हें याद किया। ऋषि कपूर ने राज कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से जुड़ी उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। इस तस्वीर में राज कपूर अपने हाथ में जोकर का पुतला लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए ऋषि कपूर ने कैप्शन में लिखा, ' हैप्पी बर्थडे डैड, हम आपको हमेशा याद रखेंगे'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें