फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नेहा कक्कड़ ने लगा दी है आदित्य संग शादी की खबरों पर मुहर? ये तस्वीर कर रही इशारा

Fri, 24 Jan 2020 03:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण - फोटो : Social Media
सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वैसे तो नेहा अपने गानों को लेकर हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिर इन दिनों उनके शो इंडियन आइडल से भी उन्ही के किस्से सामने आते रहते हैं। हाल फिलहाल में नेहा अपनी और शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब तक कहा तो ये जा रहा था कि ये सब बस मजाक है। लेकिन नेहा के पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने इस बात पर अब मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
aditya narayan neha kakkar - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी इंडियन आइडल के सेट पर बीते दिनों ही पक्की हुई थी। लेकिन ये सब कुछ मजाक-मजाक में हुआ था। अब लगता है कि नेहा कक्कड़ इन बातों की पोल खोल रही हैं। नेहा के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर तो लगता है कि ये मजाक नहीं बल्कि सच्चाई ही है। खास बात तो ये है कि नेहा के साथ आदित्य भी इस बात पर मुहर लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : insatgram
दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नेहा अपने हाथ से आधा दिल बनाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है '14 फरवरी'। बता दें कि इंडियन आइडल पर इन दोनों की शादी की जो तारीख तय की गई थी वो भी 14 फरवरी ही थी। नेहा की इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि नेहा कुछ इशारा कर रही हैं।
 

4 of 5
Aditya Narayan
वहीं आदित्य नारायण ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसी तरह की तस्वीर साझा की है। आदित्य भी अपनी तस्वीर में हाथ से आधा दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में आदित्य ने लिखा है, 'मेरे दिल का एक हिस्सा'। अब आदित्य नेहा की इन पोस्ट को देखकर तो यही लग रहा है कि मजाक के इतर सच्चाई कुछ और ही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
बहरहाल जो भी सच्चाई है वो 14 फरवरी को सबके सामने आ ही जाएगी। बता दें कि इंडियन आइडल में नेहा और आदित्य की मस्ती तो देखी ही जाती रहती है। आदित्य अक्सर नेहा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते ही रहते हैं। इसके बाद ही दोनों के माता पिता शो का हिस्सा बने थे और मजाक-मजाक में दोनों का रिश्ता तय किया गया था। लेकिन उस समय नेहा ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें