फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor: निधन के दो साल बाद ओटीटी पर आएगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म, फैंस बोले थिएटर में रिलीज करो प्लीज

Wed, 09 Mar 2022 01:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शर्माजी नमकीन - फोटो : Instagram @faroutakhtar
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अपनी बीमारी के चलते ऋषि कपूर फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उनका किरदार परेश रावल ने निभाया और फिल्म पूरी हुई। दिग्गज अभिनेता ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। तभी से फैंस को उनकी आखिरी फिल्म के आने का इंतजार था।
 
विज्ञापन

2 of 6
फरहान अख्तार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का पोस्टर - फोटो : Instagram @faroutakhtar
फरहान अख्तार ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा कि आ रहे हैं शर्माजी, हमारी लाइफ में लगाने तड़का। 31 मार्च को होगा वर्ल्ड प्रीमियर। इस पोस्ट के आते ही ऋषि कपूर के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। किसी ने लिखा कि ऋषि जी फिर से जिंदा हो गए तो एक यूजर ने लिखा कि प्लीज इसे थिएटर में रिलीज करो। फैंस आखिरी बार ऋशि कपूर को थिएटर में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जूही चावला और अन्य लोगों के साथ ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर के साथ इस फिल्म में सतीश कौशिक, जूही चावला, तारुक रैना, सुहैल नय्यर, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार मुख्य भूमिका निभाएंगे। 31 मार्च को ऐमजॉन प्राइम वीडियो वर्ल्ड वाइड पर फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर हितेश भाटिया हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हनी तेहरान और अभिषेक चौबे के साथ मिलकर प्रड्यूस किया है।

4 of 6
ऋषि कपूर और परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म है, जिसमें एक ही किरदार को दो दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल निभाते नजर आएंगे। जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी, जिस वजह से उन्होंने बाकी बची फिल्म की शूटिंग नहीं की थी।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषि कपूर और परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी एक रिटायर हुए व्यक्ति की कहानी है, जो महिला के किटी सर्कल में शामिल होकर कुकिंग को लेकर जुनूनी हो जाता है। यह सेल्फ-रियलाइजेशन और खुद को तलाशने की दिलचस्प और दिल छू लेने वाली कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
बता दें कि ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया। उनके निधन के लगभग 2 साल बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें