फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद क्यों भारत नहीं आ पाए थे ऋषि कपूर, वजह बताते हुए हो गए भावुक

Wed, 24 Jul 2019 10:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मां कृष्षा के साथ ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर 2018 से बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। दरअसल पिछले साल 29 सितंबर को जब ऋषि न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे इसके दो दिन बाद 1 अक्टूबर को ही उनकी मां कृष्णा राज कपूर का देहांत हो गया था। जिसमें वो शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में अब ऋषि ने इस बारे में बात की है।
विज्ञापन

2 of 6
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
दरअसल एक इंटरव्यू में ऋषि ने इस बारे में बात की और भावुक होते हुए कहा- 'जब मैं घर से रवाना हुआ था तब मां जानती थीं कि मुझे कोई गंभीर बीमारी हुई है। मैं 29 सितंबर को अमेरिका के लिए रवाना हुआ और 1 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। यह समय मेरे लिए बहुत खराब था। मुझे इस बीमारी ने जकड़ा हुआ था और मैं नहीं जानता था कि मुझे क्या करना है। मेरे पास कोई रास्ता नहीं था क्योंकि मुझे न्यूयॉर्क में रहना था। मेरे भाई ने उस समय मुझे कहा कि जब तक तुम लौटोगे, काफी देर हो चुकी होगी। मुझमें वापस लौटने हिम्मत नहीं थी।'
विज्ञापन

3 of 6
Mawra Hocane, Rishi Kapoor - फोटो : social media
इसके बाद ऋषि कपूर ने कहा- 'आमिर खान और शाहरुख खान मुझसे दो बार मिलने आए। न केवल फिल्म इंडस्ट्री से बल्कि अन्य कई लोग मुझसे मिलने आए। मुझे लोगों से मैसेज मिले जो मुझे सपोर्ट करते हैं। मैं उनके प्यार और दुआओं का कर्जदार हूं।'

4 of 6
aamir khan and rishi kapoor - फोटो : instagram
वहीं ऋषि ने अपने भाईयों  से जुड़ी बात बताते हुए कहा-भाईयों से मेरा थोड़ा झगड़ा हो जाता है जब वो फोन कर पूछते हैं, 'कैसा है यार?' इसपर मैं कहता हूं, 'मुझे क्या हुआ है? मैं ठीक हूं यार। तुम मुझसे यह सवाल क्यों पूछते रहते हो?' उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। हां, मुझे बीमारी हुई थी जिसका मैं इलाज करवा रहा हूं। भगवान की दया से इसका जल्द ही पता चल गया और इसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
Rishi Kapoor Neetu Kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं लेकिन उनकी दवाइयां जारी हैं। ऐसे में कुछ दिन और उन्हें वहीं रुकना पड़ेगा। बता दें कि ऋषि भारत को बेहद मिस कर रहे हैं और जल्द से जल्द देश लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishi kapoor
गौरतलब है कि हाल ही में ऋषि ने कहा था कि वो अगस्त तक भारत लौट सकते हैं। इसके साथ ही फिर से काम करने की इच्छा भी उन्होंने जाहिर की थी'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें