फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती होने से पहले ऋषि कपूर ने किया था वित्त मंत्री पर कटाक्ष, बजट को लेकर बोली ये बात

Sun, 02 Feb 2020 09:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor, Nirmala Sitharaman - फोटो : amar ujala
अभिनेता ऋषि कपूर इस समय दिल्ली अस्पताल में भर्ती हैं। वह रविवार शाम को भर्ती हुए। भर्ती होने से पहले ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिया थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष किया। ऋषि कपूर ने वित्त मंत्री के बजट पेश करने पर कटाक्ष किया है। निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को इस साल का बजट पेश किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर ने रविवार को दोपहर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर दो ट्वीट किए। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'एक बात सोच रहा हूं, आदरणीय केंद्रीय वित्त मंत्री मैडम निर्मला सीतारमण भारतीय वार्षिक बजट तैयार करते समय तो ट्रिलियन रुपये की बात करती होंगी, बिलियन भी इसके आगे छोटा है।' इसके बाद ऋषि कपूर ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'वह (निर्मला सीतारमण) एक हाउस वाइफ के रूप में स्थानीय विक्रेताओं और दूधवाले से दरवाजे पर कैसे डील करती होंगी। क्या वह भी मोलभाव करती होंगी। आठ आना कम करो, सवा रुपया और कम करो, यह अजीब है ना, यही जिंदगी है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण साल 2020-21 में अनुमानित विकास दर 10 फीसदी का अनुमान जताया। बजट में एलआईसी, टैक्स पेयर चार्टर, नेशनल भर्ती एजेंसी, किसानों के कर्ज को लेकर, रेलवे, शिक्षा समेत तमाम योजनाओं पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े एलान किए हैं। वहीं बात करें ऋषि कपूर की तो उन्हें दिल्ली के प्रदूषण की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
 

4 of 5
Rishi Kapoor, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Instagram
ऋषि कपूर ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि, मुझे शायद दिल्ली के प्रदूषण की वजह से कुछ संक्रमण हुआ है। उसी का इलाज करा रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है जिसका हंगामा हो जाए। बता दें ऋषि कपूर के बीमार होने की खबर कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इमरजेंसी की वजह से आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की जल्दी से शूटिंग खत्म। इसके बाद रणबीर के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। ऋषि कपूर की बात करें तो वो कैंसर के इलाज के दौरान एक साल से ज्यादा वक्त तक न्यूयॉर्क में रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर मुक्त होते ही ऋषि ने 'द बॉडी' फिल्म से सिनेमाजगत में वापसी की। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा इमरान हाशमी भी थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। ऋषि कपूर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। कुछ दिन पहले इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। 

पढ़ें: ताहिर हुसैन की गोद में बैठा ये बच्चा आज है सुपरस्टार, पिता की पुण्यतिथि पर साझा की अनदेेखी तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें