फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता को किस करने के लिए आयुष्मान ने खुद को ऐसे किया तैयार, मेकिंग वीडियो से हुआ खुलासा

Sun, 02 Feb 2020 08:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों ने उसे खूब पसंद किया। फिल्म बेहद सेंसिटिव मुद्दे पर आधारित है। जिसमें समलैंगिक संबंध के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना किसी मेल को-एक्टर के साथ लिप लॉक करने जा रहे हैं। ट्रेलर में दर्शकों को इसकी झलक भी देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
अब हाल ही में फिल्म के एक गाने का मेकिंग वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को फिल्म के मेकर्स ने ही यूबट्यूब पर साझा किया है। 'गबरू' गाना तो पुराना ही है, लेकिन इसे फिल्म में जिस तरह से शामिल किया गया है उसे देख लगता ही नहीं कि ये कोई पुराना गाना है या इसे पहले भी सुन चुके हैं। बता दें कि फिल्म का गाना 'गबरू' वही गाना है जिसमें आयुष्मान और उनके को-एक्टर जितेंद्र को 'लिपलॉक' करते दिखाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : Social Media
फिल्म का जो मेकिंग वीडियो सामने आया है इस वीडियो में आयुष्मान ने बताया है कि उन्होंने ये लिप लॉक सीन कैसे किया। आयुष्मान वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने इससे पहले कभी भी इस गाने पर पहले डांस नहीं किया था। वहीं जितेंद्र कुमार कहते हैं कि इसमें बाराती डांस दिखाया गया है जो कि वैसे भी आसान है। लेकिन इस गाने में सबसे मुश्किल था आयुष्मान और जितेंद्र का 'लिपलॉक सीन'। वीडियो में दिखाय गया है कि आयुष्मान खुराना जितेन्द्र को इस सीन के लिए प्रिपेयर करते हुए कहते हैं कि इसे ऐसे करना है जैसे पता ही नहीं चला कब कर दिया।

4 of 5
Neena Gupta, Gajraj Rao with Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
वीडियो के अंत में आयुष्मान कहते हैं, 'अब तो प्रो हो गए हैं हम किस करने में। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर आपको सब करने के लिए तैयार होना चाहिए।' वहीं इस वीडियो में ही अभिनेत्री नीना गुप्ता इस सीन के बारे में कहती हुई नजर आती हैं कि, 'किसी भी एक्टर के लिए फिजिकली ये करना मुश्किल होता है क्योंकि वो निजी जिंदगी में ये चीजें करने का आदी नहीं है। खास तौर से पब्लिक में।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि निर्माता आनंद एल राय की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, गजराज राव, मानवी गागरू भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें