फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क से ऋषि कपूर की ताजा तस्वीर आई सामने, क्यों बनी है ऐसी हालत, खोला राज

Mon, 10 Dec 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले कुछ समय से न्यूयॉर्क में अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे हैं। हाल ही में ऋषि कपूर की एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, यह फोटो नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor
तस्वीर को शेयर करने के पीछे नीतू कपूर का यही मकसद है कि ऋषि कपूर के फैंस को उनकी सेहत के बारे में जानकारी मिल सके। ऋषि कपूर फोटो में चिल आउट करते हुए दिख रहे हैं। नीतू कपूर ने फोटो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor
तस्वीर के कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा है, 'कपूर साब शॉपिंग करने गए हैं और लड़कियों ने पार्टी की'। ऋषि कपूर की फोटो के अलावा नीतू कपूर की भी एक फोटो है, जिसमें वह मस्ती के मूड़ में दिखाई दे रही हैं। वहीं ऋषि कपूर फोटो में कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

4 of 5
rishi kapoor
फोटो में ऋषि कपूर बाल कलर करवाते हुए दिख रहे हैं, जो इस ओर संकेत कर रही है कि ऋषि कपूर की सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं ऋषि कपूर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor
कैप्शन में लिखा है- ‘ मेरे बालों के कलर को मेरी हेल्थ से जोड़कर न देखा जाए। मैं अपने बालों को अपनी आने वाली फिल्म के लिए कलर करवा रहा हूं। फिल्म का टाइटल अभी निर्धारित नही किया गया है। फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें