एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी कि उन्हें पेट का कैंसर हुआ है। जिसके बाद उनके फैंस के बीच निराशा फैल गई थी। ये खबर इसलिए भी चिंताजनक है कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स को कैंसर होने की खबरें आ चुकी हैं। इनमें इरफान खान, सोनाली बेंद्रे का नाम शामिल है। यही नहीं ऋषि कपूर भी अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं हालांकि उनकी बीमारी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।