फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना से पहले GAY का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में अक्षय कुमार भी हैं शामिल

Tue, 21 Jan 2020 04:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rishi Kapoor, Shubh Mangal Zyada Saavdhan, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्रेलर के अनुसार इस फिल्म में आयुष्मान खुराना गे की भूमिका में दिखाई देंगे। उनके साथ मशहूर यूट्यूब कलाकार जितेंद्र कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के इकलौते कलाकार नहीं जो फिल्म में गे की भूमिका निभा रहे हैं। उनसे पहले भी कई कलाकार फिल्मों में गे की भूमिका में अदा कर चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर गे की भूमिका अदा की। 
विज्ञापन

2 of 6
rishi kapoor - फोटो : file photo
ऋषि कपूर 
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में गे प्रिसिंपल का किरदार किया था। इस फिल्म में उन्हें स्पोर्ट्स टीजर यानी रोनित रॉय पर डोरे डालते हुए दिखाया गया है। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' साल 2012 में आई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo
मनोज बाजपेयी
दिग्गज कलाकार मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'अलीगढ़' में गे की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म मेें वह एक गे प्रोफेसर के किरदार में नजर आए थे। मूल रूप से फिल्म 'अलीगढ़' समलैंगिक संबंधों पर आधारित है। ये फिल्म साल 2015 में आई थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया था। 

4 of 6
Bombay Talkies - फोटो : social media
रणदीप हुड्डा-साकिब सलीम
इन दोनों कलाकार ने करण जौहर की फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में गे का रोल किया था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और साकिब सलीम कपल होते हैं। फिल्म में इन दिनों ने कई किसिंग सीन भी किए हैं। फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' साल 2013 में आई थी।
विज्ञापन

5 of 6
मेड इन हेवन - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन माथुर 
इन्होंने वेब सीरीज मेड इन हैवन में गे का किरदार किया है। ये वेब सीरीज पिछले साल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन वीडियोज पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोभिता धुलिपला और अभिनेता अर्जुन माथुर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अर्जुन माथुर ने गे का किरदार किया। इस फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड सीन भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akshay Kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार भी गे का रोल कर चुके हैं। उन्होंने जॉन इब्राहिम और वरुण धवन की फिल्म 'ढिशुम' में कैमियो रोल किया था। उनका ये रोल गे का था। फिल्म 'ढिशुम' साल 2016 में आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें