फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल गुरु की फांसी पर सवाल उठाकर ट्रोल हुईं सोनी, यूजर्स ने याद दिलाई बेटे की आतंकवादी से दोस्ती

Tue, 21 Jan 2020 03:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनी राजदान - फोटो : Twitter
अफजल गुरु की फांसी पर सवाल उठाकर आलिया भट्ट की मां सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं। उन्हें अपने ट्वीट के लिए चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोनी राजदान ने ट्वीट किया था- ''यह न्याय का द्रोह है। अगर वह बेगुनाह है तो अब कौन है जो उसे वापस ला पाएगा।''
विज्ञापन

2 of 5
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram
उन्होंने आगे लिखा था- 'यही कारण है कि मृत्युदंड को हल्के में इस्तेमाल नहीं किया जाना है। अफजल गुरु को बलि का बकरा क्यों बनाया गया, इसकी भी ठोस जांच होनी चाहिए?' सोनी राजदान के इस ट्वीट के बाद नंदिनी नाम की एक यूजर ने लिखा- आपको शर्म आनी चाहिए ऐसा कहते हुए। उन लोगों का क्या जिन्होंने संसद भवन पर हुए आंतकी हमले की वजह से अपनी जान गंवा दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt Mother Soni Razdan, Afzal Guru - फोटो : Twitter
सूर्या नाम के लिए यूजर ने लिखा- अफजल गुरु एक आतंकवादी था। वह तुम्हारा रिश्तेदार नहीं था, आतंकवादियों को फांसी होनी चाहिए वहीं आतंकवादियों को पैरवी करने वालों पर भी देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- तुमसे उम्मीद करना ही बेकार है।

4 of 5
Rahul bhatt - फोटो : Twitter
वी ए गुप्ता नाम के लिए यूजर ने लिखा- मैडम सोचा आपको याद दिला दूं। आपके बेटे राहुल भट्ट का लिंक पाकिस्तानी-अमरीकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ सैयद दाऊद गिलानी से सामने आया था तब तो आपने कुछ नहीं बोला था। बता दें राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे नहीं जानते थे कि हेडली आतंकवादी है। सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी सोनी राजदान द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनी राजदान, महेश भट्ट - फोटो : Social Media

अशोक पंडित ने कहा है यह शर्म की बात है जब लोगों को न्यायिक प्रक्रिया की ईमानदारी पर ही संदेह होता है जिसके तहत आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी दी गई थी। एक आतंकवादी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना इन दिनों एक फैशन बन गया है। बता दें संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 में दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया गया था।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें