फिल्म 'मुल्क' की स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंची थी जहां सभी सितारों ने समाज में चल रहे बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा, एक्टर ऋषि कपूर और रजत कपूर ने भी कई सामाजिक मुद्दों से लेकर पॉलिटिकल समस्याओं पर भी अपनी राय रखी। जहां एक तरफ रजत कपूर ने कहा कि ने कहा कि यह कोई हिन्दू या मुसलमान का मामला नहीं है ये तो इंसानियत का मामला है। इंसान को सिर्फ दूसरे इंसान में अच्छाई ढूंढनी चाहिए। वहीं ऋषि कपूर भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर बोलते नजर आए।