फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मशहूर हीरोइनों के साथ बनी ऋषि की रोमांटिक जोड़ी, दीपिका की फिल्म भी थी कतार में

Thu, 30 Apr 2020 09:14 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 21
Rishi Kapoor film - फोटो : amar ujala mumbai
आज की पीढ़ी की नजरों में हिंदी फिल्मों के रोमांस किंग भले ही शाहरुख खान को माना जाता हो। लेकिन, असलियत तो यह है कि हिंदी सिनेमा में जब से अभिनेता ऋषि कपूर की एंट्री हुई तब से उन्होंने सबसे ज्यादा अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने लगातार चार दशकों की नंबर वन अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया और अपने आपको साबित किया हिंदी सिनेमा का असली रोमांस किंग। आज हम आपको बताते हैं कि ऋषि कपूर ने कौन कौन सी अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाई। 
विज्ञापन

2 of 21
Dimple Kapadia - फोटो : file photo
डिंपल कपाड़िया 
फिल्म: बॉबी (1973) 


ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत डिंपल कपाड़िया के साथ इसी फिल्म से की। हालांकि वह इससे पहले भी बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में नजर आ चुके थे। और वह अपने शानदार अभिनय के लिए एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुके थे। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया मात्र 16 साल की थीं। उन्होंने भी इसी फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की। यहां से शुरू हुआ ऋषि कपूर का हिंदी फिल्मों की टॉप हीरोइनों के साथ रोमांस करने का सिलसिला।
विज्ञापन

3 of 21
Moushumi Chatterjee and Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
मौसमी चटर्जी 
फिल्म: जहरीला इंसान (1974) 


इस फिल्म में ऋषि कपूर मात्र एक फिल्म ही पुराने थे, जबकि मौसमी चटर्जी उनसे पहले कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। जिस समय ऋषि कपूर ने मौसमी के साथ काम किया उस वक्त वह हिंदी फिल्मों में अपना नाम कमा चुकी थीं। ऋषि कपूर की मौसमी के साथ यह पहली फिल्म थी। लेकिन, उसके बाद भी वह फूल खिले हैं गुलशन गुलशन, दो प्रेमी, आन और शान जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।

4 of 21
Rishi Kapoor and neetu kapoor - फोटो : social media
नीतू सिंह 
फिल्म: खेल खेल में (1975) 


ऋषि कपूर की जिंदगी में जल्द ही वह मौका भी आ गया जब उन्हें वह अभिनेत्री मिली जो आगे चलकर उनकी अर्धांगिनी भी बनी। हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत के दो साल बाद ही ऋषि को नीतू सिंह के साथ काम करने का मौका मिला। यह फिल्म पहली जरूर थी लेकिन आखरी नहीं थी। इसके बाद भी ऋषि और नीतू दोनों एक साथ दो दूनी चार, बेशरम, लव आज कल, कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।
विज्ञापन

5 of 21
Rishi Kapoor and Sulakshana Pandit - फोटो : social media
सुलक्षणा पंडित 
फिल्म: राजा (1975)


सुलक्षणा पंडित ने इसी साल फिल्म 'उलझन' से अपने करियर की शुरुआत की। उनके करियर की यह तीसरी ही फिल्म थी जिसमें उन्हें ऋषि कपूर के साथ रोमांस करते हुए देखा गया। ये दोनों इस फिल्म के बाद फिर किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। वैसे भी सुलक्षणा का करियर फिल्मों में बहुत छोटा रहा। क्योंकि उनकी फिल्मों को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन

6 of 21
Rishi Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
शोमा आनंद 
फिल्म: बारूद (1976) 


शोमा आनंद ने तो अपने करियर की शुरुआत ही इस फिल्म से की। हालांकि इस फिल्म में शोमा का बहुत छोटा किरदार था। लेकिन, फिर भी वह ऋषि कपूर के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आईं। शोमा का जो शानदार किरदार पर्दे पर निखर कर आया, वह भी ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'कुली' में था। इन दोनों के मशहूर गीत 'मुझे पीने का शौक नहीं, पीता हूं गम भुलाने को' को आज भी बहुत पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

7 of 21
Rishi Kapoor and Parveen Babi - फोटो : social media
परवीन बाबी
फिल्म: रंगीला रतन (1976) 


परवीन बॉबी 70 और 80 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'चरित्र' से की थी। हालांकि जिस वक्त परवीन ने ऋषि कपूर के साथ इस फिल्म में काम किया, उससे पहले तक उन्हें इतनी प्रसिद्धि नहीं मिल पाई थी। इस फिल्म के बाद भी परवीन और ऋषि अमर अकबर एंथनी, गुनहगार, सितमगर जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।

8 of 21
Laila Majnu - फोटो : file photo
रंजीता
फिल्म: लैला मजनू (1976) 


रंजीता ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में आई इसी फिल्म से ऋषि कपूर के साथ की थी। रंजीता को भी अपने समय की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। फिर इसके बाद ऋषि कपूर और रंजीता एक साथ पति, पत्नी और वो, जमाना जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए।

9 of 21
actress Naseem - फोटो : social media
नसीम
फिल्म: कभी-कभी (1976) 


नसीम ने वर्ष 1976 में आई इस हिंदी फिल्म में  मुख्य अभिनेता अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान की बेटी का किरदार निभाया है। फिल्म में वह ऋषि कपूर से प्यार करती हैं जोकि पहले से ही नीतू सिंह से प्यार करने लगे थे। इस फिल्म के बाद कोई जानकारी नहीं है कि नसीम ने किसी हिंदी फिल्म में काम किया भी था या नहीं।

10 of 21
Rishi Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : social media
जीनत अमान
फिल्म: हम किसी से कम नहीं (1977)


जीनत अमान को हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडो-फिलिपिनो ड्रामा फिल्म 'द ईविल विदइन' से की थी। जब तक ऋषि कपूर के साथ उनके यह फिल्म करने की बारी आई, तब तक वह रोटी कपड़ा और मकान, हरे रामा हरे कृष्णा, धरम वीर, छैला बाबू जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा बन चुकी थीं। इसके बाद भी ऋषि और जीनत को 'कातिलों के कातिल' और 'भवानी जंक्शन' फिल्मों में साथ देखा गया।

11 of 21
Rishi Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
काजल किरण
फिल्म: हम किसी से कम नहीं (1977)


काजल किरण ने अपने करियर की शुरुआत ऋषि कपूर के साथ इसी फिल्म से की है। हालांकि, काजल इस फिल्म में आमिर खान के अंकल तारिक के साथ दिखाई देती हैं लेकिन उनका प्यार ऋषि कपूर के किरदार के साथ ही बंधा हुआ है और वह उन्हीं से शादी भी करना चाहती हैं। इन दोनों की यह इकलौती फिल्म है। काजल ने वैसे भी हिंदी सिनेमा में ज्यादा काम नहीं किया है।

12 of 21
Rishi Kapoor and Rakhi - फोटो : social media
राखी
फिल्म: दूसरा आदमी (1977)


अभिनेत्री राखी, जिन्हें आजकल राखी गुलजार के नाम से जाना जाता है, ऋषि कपूर की इस फिल्म से पहले एक अनुभवी अभिनेत्री का रूप धारण कर चुकी थीं। इस फिल्म में काम करने से पहले उन्होंने दसियों फिल्मों में काम कर लिया था और फिल्मों में बड़ा अनुभव हासिल हो गया था। हालांकि ऋषि कपूर भी कुछ कम नहीं थे। उनकी भी इसी साल हम किसी से कम नहीं, चला मुरारी हीरो बनने और अमर अकबर एंथनी जैसी हिट फिल्में रिलीज हुई थीं।

13 of 21
rishi kapoor and Reena Roy - फोटो : social media
रीना रॉय
फिल्म: बदलते रिश्ते (1978)


खूबसूरत अभिनेत्री रीना रॉय को अपने समय की बेहतरीन आइटम गर्ल के रूप में जाना जाता है। रीना रॉय ने उस समय के सबसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया। इसी कड़ी में ऋषि कपूर का भी नाम जुड़ गया। ऋषि कपूर के साथ इस फिल्म में तो उन्होंने शानदार काम किया ही, साथ ही वह इस फिल्म के अलावा 1981 की हिट फिल्म 'नसीब' में भी उनके साथ नजर आईं।

14 of 21
Rishi Kapoor and Bhavna Bhatt - फोटो : social media
भावना भट्ट 
फिल्म: नया दौर (1978) 


भावना एक गुजराती अभिनेत्री थीं जिन्होंने 1975 में आई फिल्म 'दो जासूस' से एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने एक वयस्क अभिनेत्री के रूप में ऋषि कपूर के साथ 1978 में आई इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था इसलिए जल्दी ही पर गुमनामी के अंधेरे में खो गईं।

15 of 21
Rishi Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
जयाप्रदा
फिल्म: सरगम (1979) 


जयाप्रदा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद वह सबसे पहले मुख्य अभिनेत्री के रूप में एक तेलुगू फिल्म में नजर आईं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपना सफर ऋषि कपूर की इस फिल्म से शुरू किया था। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद भी इन दोनों को एक साथ सिंदूर, घर घर की कहानी, पराया घर, धरतीपुत्र, घराना जैसी फिल्मों में देखा गया।

16 of 21
Simi Garewal - फोटो : Social Media
सिमी गरेवाल
फिल्म: कर्ज (1980) 


अगर शुरुआत की बात करें तो ऋषि कपूर ने एक बाल कलाकार के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। इस फिल्म में उन्होंने सिमी गरेवाल के साथ काम किया था। लेकिन तब ऋषि कपूर बच्चे थे। उसके बाद इन दोनों को रोमांटिक जोड़ी के रूप में फिल्म 'कर्ज' में देखा गया। सुभाष घई की यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।

17 of 21
Kim Yashpal - फोटो : social media
किम यशपाल
फिल्म: नसीब (1981)


मनमोहन देसाई की इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के भारी-भरकम अभिनेता एक साथ नजर आए। इन अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय, ऋषि कपूर, किम यशपाल, प्राण, कादर खान, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर जैसे धुरंधर मौजूद थे। किम ने एक साल पहले ही फिल्म 'फिर वही रात' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह चंद शानदार फिल्मों का हिस्सा रहीं। ऋषि और किम एक साथ इस इकलौती फिल्म में ही नजर आए।

18 of 21
Rishi Kapoor and Poonam Dhillon - फोटो : amar ujala mumbai
पूनम ढिल्लों
फिल्म: ये वादा रहा (1982) 


ऋषि कपूर की जोड़ी पूनम ढिल्लों के साथ बहुत जंचती थी। ये दोनों एक साथ लगभग 10 फिल्मों में नजर आए जिनमें से सितमगर, ये वादा रहा, जमाना, बीवी ओ बीवी, एक चादर मैली सी और तवायफ मुख्य हैं। पूनम ढिल्लों अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस फिल्म का एक रोमांटिक गीत 'तू तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा' आज भी बहुत सुना जाता है।

19 of 21
Rishi Kapoor and Padmini Kolhapure - फोटो : amar ujala mumbai
पद्मिनी कोल्हापुरी
फिल्म: प्रेम रोग (1982)


पद्मिनी कोल्हापुरी ने सिनेमा में तो बहुत पहले ही कदम रख दिया था लेकिन वह लगातार एक बाल कलाकार के रूप में काम करती रहीं। एक वयस्क अभिनेत्री के रूप में उन्होंने पहली फिल्म 'हमारा संसार' की। इस फिल्म से पहले तक उन्होंने जितनी फिल्मों में भी काम किया था उसमें उन्हें सराहना तो मिली थी लेकिन बहुत ज्यादा प्रसिद्धि नहीं मिल पाई थी। लेकिन, ऋषि कपूर के साथ इस फिल्म में उन्हें बहुत मशहूर कर दिया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी।

20 of 21
Tina Munim and Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
टीना मुनीम 
फिल्म: बड़े दिलवाला (1983)


टीना मुनीम को आजकल टीना अंबानी के नाम से जाना जाता है। टीना ने अपने करियर की शुरुआत देव आनंद के साथ फिल्म 'देश परदेस' से की थी। इस फिल्म में टीना की जोड़ी को ऋषि कपूर के साथ बहुत पसंद किया गया। इससे पहले भी वह कर्ज, ये वादा रहा, आप के दीवाने जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके थे।
विज्ञापन

21 of 21
Rishi Kapoor and Amrita Singh - फोटो : amar ujala mumbai
अमृता सिंह
फिल्म: दुनिया (1984) 


अमृता सिंह ने मात्र एक साल पहले ही अभिनेता सनी देओल के साथ फिल्म 'बेताब' से अपने हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई। इसके अगले ही साल उन्हें दो फिल्मों में देखा गया; जिसमें एक फिल्म सनी देओल के साथ ही 'सनी' थी और दूसरी फिल्म थी ऋषि कपूर और दिलीप कुमार के साथ 'दुनिया'। फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर पाई लेकिन ऋषि कपूर के साथ उनकी यह जोड़ी भी कामयाब कही जाने लगी। इसके बाद ये दोनों एक साथ फिल्म खुदगर्ज, हथियार और औरंगजेब में नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें