riddhima kapoor
- फोटो : instagram
नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है। जिसमें अभिनेता के लिए विस्तार में एक नोट लिखा हुआ है। उन्होंने इस नोट में लिखा, 'हमारे करीबी ऋषि कपूर का आज सुबह 8.45 पर निधन हो गया। वह पिछले दो सालों से लेकिमिया से पीड़ित थे। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें आखिरी वक्त तक बचाने की पूरी कोशिश की थी। ऋषि पिछले दो सालों से खुद को मजूबत रख रहे थे। वो जिंदादिली से जीने की कोशिश कर रहे थे। परिवार, दोस्त,और फिल्म हमेशा उनके ध्यान में रहती थी'।