फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के निधन पर तापसी ने जताया दुख, कहा- 'हैट्रिक का चांस अधूरा रह गया'

Thu, 30 Apr 2020 02:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में साल 2020 काले अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। लॉक डाउन के चलते कला प्रेमियों की ऐसे ही कमर टूटी हुई थी कि इरफान खान और ऋषि कपूर की मृत्यु ने सभी पर मानों दुखों का पहाड़ ही तोड़ दिया है। हर कोई इन दो महान दिग्गज कलाकारों के जाने से स्तब्ध है। सभी खेद प्रकट करते हुए इन झटकों से उबर पाने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के ट्वीट से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तापसी से लेकर विक्की कौशल ने भी ऋषि कपूर की मृत्यु पर अपनी भावनाएं साझा की हैं।      
विज्ञापन

2 of 5
mulk
तापसी पन्नू, ऋषि कपूर के साथ 'मुल्क' और 'चश्मे बद्दूर' सरीखी फिल्म में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया, 'मैं उनके साथ दो बार काम कर चुकी हूं। उन्होंने मुझे जिस तरह की ईमानदारी से भरपूर सुझाव और तारीफ की वह मुझे आज तक याद है। यहां तक कि उनकी बदमाशी में भी इतना स्नेह होता था कि आप उन्हें  बिना सुने नहीं रह सकते थें।'
विज्ञापन

3 of 5
mulk
तापसी ने आगे कहा, 'वह जब भी आस पास रहे सबसे अधिक मनोरंजक कहानियां उनसे ही मिली। मेरे साथ काम करने वाले अकेले अभिनेता जो अपनी ईमानदारी से मुझे हरा सकते थें।  मुझे विश्वास है कि मेरी उनसे कहीं मुलाकात जरूर होगी और वह मुझे उसी स्नेह से गले लगाएंगे और मुझे उनके चेहरे वही पुरानी हंसी दिखाई देगी। मुझे अफसोस है कि उनके साथ तीसरी फिल्म में काम कर हैट्रिक करने का मेरा सपना अधूरा ही रह गया।'

4 of 5
vicky kaushal - फोटो : amar ujala
अभिनेता विक्की कौशल भी ऋषि कपूर की मौत से काफी स्तब्ध हैं। उन्होंने अपनी भावना साझा करते हुए कहा, 'सुबह उठते ही जैसे ही मुझे यह खबर प्राप्त हुई मैं जैसे अंदर से पूरी तरह से टूट गया। वह हमारे बीच के जिंदादिल व्यक्तियों में एक थें। मेरी आखिरी बार उनसे मुलाकात न्यूयार्क में हुई थी। उस समय वह राजाओं की तरह कैंसर का सामना कर रहे थें। उनके साथ नीतू मैम थी जिनके चेहरे पर मुस्काराहट थी। यह काफी दुखद और असंगत है। मेरी संवेदना रणबीर, नीतू मैम और उनके पूरे परिवार के साथ है।' फिल्मकार, अभिनेता अरबाज खान ने कहा कि 'दो कमाल के कलाकार हमें  बहुत जल्द ही छोड़ कर चले गए। यह फिल्म जगत और उनके सभी चाहने वालों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। ये दोनों ही दिग्गज हमेशा याद किए जाएंगे। '
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jeetendra
वहीं गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता जितेन्द्र और उनकी पत्नी शोभा कपूर ने भी ऋषि कपूर की मृत्यु पर खेद प्रकट करते हुए कहा, 'उनकी अनुपस्थिति हम सभी को हमेशा अखरेगी। हमने अपने बहुत ही करीबी दोस्त, प्रिय भाई और बेहतरीन व्यक्तित्व के इंसान को खो दिया है। उनकी जिंदगी का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात रही। नीतू, रिद्धिमा, रणबीर और पूरे कपूर परिवार को दिल से संवेदनाएं।'  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें