ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार के दौरान नीतू कपूर, रनबीर कपूर के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैफ अली खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। वो दिल्ली से मुंबई पहुंचेंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस से उन्हें विशेष पास जारी किया गया है जिससे वो मुंबई तक का सफर तय करेंगी।