फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस से मनमुटाव की खबर पर ऋषि कपूर का फूटा गुस्सा, ऐसे दिया जवाब

Tue, 01 May 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rishi kapoor
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में छा जाते है। बाद में उन्हें अपनी बातों को लेकर लोगों को सफाई देनी पड़ती है। हालांकि इस बार उन्होंने विवादित साहित्यकार सआदत हसन मंटो के जीवन पर बन रही फिल्म की निर्देशक नंदिता दास के साथ किसी भी तरह के मनमुटाव की खबरों को बेबुनियाद बताया है। दरअसल ये विवाद तब पैदा हो गया था जब ये खबर आई थी कि ऋषि कपूर ने फिल्म 'मंटो' में काम करने के वक्त कहा था कि ये गलत हो गया। ऋषि कपूर ने इस मामले को लेकर ट्विटर पर पोस्ट लिख सफाई दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Rishi Kapoor
उन्होंने लिखा है- मैंने नंदिता दास की फिल्म में सिर्फ एक सीन के रूप में कैमियो किया है। ये सिर्फ उनके प्रति सम्मान और लगाव के लिए था लेकिन किसी गलत व्यक्ति ने मेरे और नंदिता के बीच गलफहमी पैदा करने की कोशिश की। मनमुटाव की सारी बातें पूरी तरह बकवास हैं। मैं उनको इस फिल्म के लिए और फिल्म के कान फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए बधाई देता हूं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
rishi kapoor
आपको बता दें कि ऋषि कपूर की अगले महीने फिल्म '102 नॉट आउट' आने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही इंटरव्यू में इस तरह की बाते सामने आईं। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म मंटो में ऋषि कपूर का सिर्फ 15 मिनट का रोल है। फिल्म मंटो को कान फ़िल्म फेस्टिवल के 'Un Certain Regards' के ऑफिशियल सेशन के लिए चुना गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा शशांक अरोड़ा, परेश रावल और रसिका दुग्गल भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
गौरतलब है कि सदाअत हसन मंटो का जन्म 11 मई 1912 को हुआ था और 18 जनवरी 1955 को उनका देहांत हो गया। 42 साल और 8 महीने की जिंदगी में मंटो ने इश्क, त्रासदी, सांप्रदायिक झगड़ों पर जमकर लिखा। बाइस लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटक के पांच संग्रह, रचनाओं के तीन संग्रह और व्यक्तिगत रेखाचित्र के दो संग्रह लिखने वाले मंटो पर अश्लीलता के कई आरोप लगे। उन्हें कुल 6 बार अदालत भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें