फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 साल पहले पहली बार एक गाने में कुछ सेकेंड के लिए नजर आए थे ऋषि कपूर, 'बॉबी' से खुल गई थी किस्मत

Tue, 04 Sep 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rishi kapoor
बॉलीवुड के चिंटू कहे जाने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने 45 साल पहले 'बॉबी' फिल्म से हिंदी सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर एक्टर ऋषि पहली बार फिल्म 'बॉबी' में नजर आए थे। इस फिल्म के हिट होते ही ऋषि का फिल्म सफर भी चल पड़ा। बाकी एक्टर्स की तरह ऋषि का भी जलवा बॉलीवुड में कम नहीं है। यहां तक 80 से 90 के दशक में उन्हें सबसे ज्यादा फेम हासिल हुआ। ऋषि कपूर का 4 सितंबर को जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Rishi Kapoor Dimple Kapadia
ऋषि कपूर का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है तो बेहिचक अपनी बात रख देते हैं। ऋषि की पहली फिल्म 'बॉबी' 1973 में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि ऋषि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे। वह प्रपोज भी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिलचस्प बात यह है कि वह उस दौरान नीतू सिंह को भी डेट कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
rishi
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' की थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। महज 14 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी लेकिन शायद यही तकरार धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हो गया।

4 of 7
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ शादी 22 जनवरी 1980 को की थी। कपूर खानदान के नियम के मुताबिक उनके घर की कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर ग्रहणी बनने के लिए कहा गया तो नीतू ने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तुरंत लौटा दिया था। 
 
विज्ञापन

5 of 7
rishi kapoor1
शादी के बाद नीतू का फिल्मों से दूर जाना लोगों को अखरा और एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त कहा गया था कि उनसे जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने कहा था कि फिल्में छोड़ने का निर्णय उनका खुद का था।
 
विज्ञापन

6 of 7
rishi kapoor brothers
ऋषि कपूर राज कपूर के बेटे हैं। ऋषि कपूर के दो और भाई हैं। जिनके नाम रंधीर कपूर और राजीव कपूर है। यह दोनों भी एक्टर है। हालांकि ऋषि की अपेक्षा इन दोनों स्टार्स का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा।कहा जाता है ऋषि कपूर बचपन से ही शरारती थे। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋषि पहली बार साल 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' के एक गाने में नजर आए थे। इस गाने के बोल 'प्यार हुआ इकरार हुआ' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mera naam joker
इस फिल्म के बाद ऋषि कपूर 'मेरा नाम जोकर' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में ऋषि ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। यह फिल्म सुपरडुपर हिट हुई थी। यह फिल्म सर्कस में काम करने वालों की जिंदगी पर आधारित थी।  बतौर एक्टर ऋषि अपनी काम को लेकर काफी गंभीर थे। बॉलीवुड में ऋषि ज्यादातर लोग चिंटू के नाम से भी जानते हैं। ऋषि ने ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार ही निभाया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें