'स्त्री' फिल्म के तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 6.82 करोड़, दूसरे दिन 10.87 और तीसरे दिन 13.57 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म तीन दिनों में कुल 31.26 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर न केवल ओपनिंग अच्छी मिली बल्कि वीकेंड का भी फायदा मिला। 'स्त्री' फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। यानी कि महज तीन दिन में ही यह फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई है।