फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर, तापसी पन्नू को झटका, फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर लगी रोक, वजह भी जान लें

Tue, 31 Jul 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mulk
ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर मुंबई कोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। यह फिल्म आतंकी घटना की साजिश रचने के आरोपों में घिरे एक मुसलमान परिवार पर आधारित है। 
विज्ञापन

2 of 5
mulk
क्यों लगी फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर रोक?
वंदना पुनवानी नामक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई कोर्ट ने फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर रोक लगाई है। पुनवानी का आरोप है कि प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट एजेंसी बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड ने उसका बंगला किराए पर लिया था मगर उसका भुगतान नहीं किया गया है। पुनवानी का कहना है कि यह एजेंसी फिल्म 'मुल्क' के निर्माण से जुड़ी है। लिहाजा, जब तक उसका बकाया 50 लाख रुपये का भुगतान ना हो जाए, फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी जाए।
विज्ञापन

3 of 5
mulk
क्या है पूरा मामला 
वंदना पुनवानी का आरोप है कि साल 2011 में बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड ने मुंबई स्थित उसका बंगला किराए पर लिया था और उसे ऑफिस में तब्दील करना चाहते थे। हालांकि, जब रिहायशी प्रॉपर्टी को दफ्तर में बदलने की अनुमति नहीं मिली, तब कंपनी ने किराया देने से मना कर दिया।

4 of 5
मुल्क
दो साल से चल रहा है मामला
किराए का भुगतान ना होने पर वंदना पुनवानी ने दीनदोषी सेशंस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने एक और याचिका दायर करते हुए मांग की कि जब तक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर भी रोक लगा दी जाए। गौरतलब है कि बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड फिल्म 'मुल्क' के निर्देशक अनुभव सिन्हा की कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mulk
अनुभव सिन्हा को नहीं मिला कोर्ट का आदेश
फिल्म 'मुल्क' के निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि उन्हें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,'व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर कोर्ट का एक आदेश सर्कुलेट हो रहा है जिसके मुताबिक मेरे निर्देशन मेंं बनी फिल्म 'मुल्क' की रिलीज पर रोक लगाने की बात कही गई है। ऐसा कोई आदेश हमारे पास नहीं आया है। अगर किसी ने कोर्ट को भटकाने की कोशिश की है या अदालत ने वाकई ऐसा कोई आदेश जारी किया है तो हम इस मामले में बिना देरी किए याचिका दाखिल करेंगे। बहरहाल, 3 अगस्त को फिल्म की रिलीज की सारी तैयारियां कर ली गईं हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें