फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय-जाह्नवी को मात देकर टॉम क्रूज बने बॉक्स ऑफिस के नए 'किंग', 3 दिन में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

Tue, 31 Jul 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tom Cruise and Sanjay Dutt
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' की।  इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा। साथ ही बताएंगे कि रिलीज के तीन दिन तक कौन सी फिल्म कितना कमाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

2 of 5
Saheb Biwi Aur Gangster 3
सबसे पहले बात करते हैं आपसी रंजिश की कहानी पर आधारित फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' की। यह फिल्म तीसरी कड़ी है जिसमें इस बार संजय दत्त की एंट्री हुई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी लेकिन पहले दिन ही 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' कमाई के मामले में फेल हो गई। यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज हुई थी यानी इसे रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और तीनों दिन का कलेक्शन इतना खराब है कि फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 5
Tom Cruise and Sanjay Dutt
'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़, दूसरे दिन 1.5 करोड़ और तीसरे दिन भी 1.5 करोड़ के करीब कमाए। यानि कि फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 4.25 करोड़ रहा जो कि उम्मीद से भी काफी कम है। अब जरा इस हफ्ते रिलीज हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' की बात करते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ जबरदस्त कमाई की। टॉम क्रूज की यह फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई थी जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई है। 
 

4 of 5
Mission Impossible Fallout
'मिशन इंपॉसिबल' ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 13.50 करोड़, शनिवार को 16.65 करोड़ और रविवार को 25.95 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म का तीन दिन कलेक्शन 56.10 करोड़ है। इस फिल्म ने न केवल 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा बल्कि 'धड़क' भी फेल हो गई। अब बात करते हैं ईशान खट्टर और जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' की जो कि मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhadak
'धड़क' ने रिलीज के पहले दिन 8.71 करोड़, दूूसरे दिन 11.04 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन 13.92 करोड़ की कमाई की। यानी कि 'धड़क' ने तीन दिन की कमाई का आंकड़ा 33.67 करोड़ रहा। हालांकि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन कमाई कर रही है। 'धड़क' फिल्म ने 9वें दिन का कलेक्शन 58.19 रहा। यानि की 'मिशन इंपॉसिबल' के तीन दिन के कलेक्शन की बराबरी जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' 9वें दिन कर पाई। यानि की इस हफ्ते टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' कमाई के मामले में नंबर एक पर रही। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें