फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर दिखी थीं रेखा, हैरान हुए लोग तो दी थी ये सफाई

Wed, 04 Sep 2019 12:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neetu kapoor, rekha - फोटो : social media
ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वो कैंसर का इलाज करा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पत्नी नीतू कपूर हैं जो उनका लगातार ध्यान रख रही हैं। ऋषि कपूर अपनी जिंदगी में नीतू कपूर को सबसे अहम मानते हैं। दोनों की मुलाकात और शादी का किस्सा बड़ा रोचक है। 4 सितंबर को ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कुछ अनसुने तथ्य।
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर ने अपनी बहन की अंगूठी से नीतू कपूर को प्रपोज किया था। उस वक्त नीतू कपूर की उम्र महज 21 साल थी। करीब 5 साल डेट करने के बाद 22 जनवरी 1980 को इस कपल ने शादी की। ब्लैक एंड व्हाइट ये तस्वीर ऋषि और नीतू की शादी की है। तस्वीर में नीतू कपूर शरमाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू कपूर की खास दोस्त रेखा को भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
neetu kapoor, rekha - फोटो : social media
शादी ऋषि और नीतू की थी लेकिन इसी बीच सभी की निगाहें रेखा पर टिक गईं। अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में रेखा किसी दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। उन्होंने सिंदूर लगा रखा था और मंगलसूत्र भी पहन रखा था। ऋषि की शादी में ही सभी ने पहली बार रेखा को सिंदूर लगाए हुए देखा। वहां मौजूद सभी लोग रेखा को देख हैरान रह गए थे कि आखिर रेखा ने सिंदूर क्यों लगाया है?

4 of 5
rekha - फोटो : Instagram
गॉसिप के गलियारों में जब इसकी चर्चा छिड़ी तो रेखा को सफाई देनी पड़ी। बाद में उन्होंने बताया कि 'उस शाम वो सीधे शूटिंग के सेट से कार्यक्रम में पहुंची थीं। सिंदूर और मंगलसूत्र उनके किरदार का हिस्सा था और वो उसे उतारना भूल गईं।' वहीं एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेखा ने कहा था कि 'वो जिस शहर से हैं वहां सिंदूर लगाना फैशन का हिस्सा है। मुझे लगता है कि यह मुझ पर फबता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neetu kapoor, rekha - फोटो : social media
रेखा की यह तस्वीर नीतू कपूर के बिदाई के दौरान की है। इस दौरान उन्होंने सब्यसाची की हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की है। ऋषि कपूर की शादी के दौरान रेखा हर फंक्शन के दौरान मौजूद थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें