फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन को इन फिल्मों में दी थी टक्कर, बाप-बेटे के किरदार में भी दिखे

Thu, 30 Apr 2020 01:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
102 Not Out‬ - फोटो : social media
गुरुवार की सुबह ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद दुख भरा समय है। बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर 67 साल के थे। ऋषि कपूर के निधन की जानकारी सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।' ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। चलिए आपको ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की साथ की फिल्मों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
102 Not Out
70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री पर राज किया। अमिताभ बच्चन जहां यंग्री यंग मैन की भूमिका में थे तो वहीं ऋषि कपूर की इमेज एक रोमांटिक हीरो की थी। अलग-अलग स्टाइल होते हुए भी दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। 
विज्ञापन

3 of 8
kabhi kabhie - फोटो : social media
कभी कभी (1976)
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर, नीतू कपूर और सिमी ग्रेवाल समेत अन्य कलाकार अहम रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

4 of 8
अमर अकबर एंथनी - फोटो : सोशल मीडिया
अमर अकबर एंथनी (1977)
निर्देशक मनमोहन देसाई की इस फिल्म में तीन भाईयों की कहानी दिखाई गई जो बचपन में अलग हो जाते हैं। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर के अलावा इसमें विनोद खन्ना भी मुख्य किरदार में होते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Naseeb - फोटो : Social Media
नसीब (1981) 
इसका निर्माण और निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी और रीना रॉय ने मुख्य किरदार निभाया। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन

6 of 8
coolie - फोटो : फाइल
कुली (1983)
मनमोहन देसाई की एक और एक्शन कॉमेडी फिल्म। फिल्म में अमिताभ बच्चन कुली बने होते हैं। वहीं ऋषि कपूर सहायक भूमिका में थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को पेट में गंभीर चोट लगी थी। फिल्म उस वक्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
 
विज्ञापन

7 of 8
अजूबा - फोटो : सोशल मीडिया
अजूबा (1991)
शशि कपूर ने फिल्म का निर्देशन किया था। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर दिखी लेकिन इस बार ये बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।
विज्ञापन

8 of 8
102 Not Out‬ - फोटो : file
102 नॉट आउट (2018)
निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म में मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने निभाया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन के बेटे का किरदार ऋषि कपूर ने किया था। फिल्म में 102 साल के बिग बी अपने 75 साल के बेटे को जिंदगी जीना सिखाते हैं। बेटे के रोल में ऋषि कपूर उदास और बोरिंग इंसान बने होते हैं।दोनों की जोड़ी 27 साल बाद पर्दे पर दिखाई दी थी। 

इसके अलावा फिल्म 'दिल्ली 6' और 'ओम शांति ओम' में भी अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर साथ में कैमियो रोल में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें