हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के बहुचर्चित कपूर खानदान में शायद ऋषि कपूर ही एकमात्र ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने एक अलग पहचान बनाई। शोमैन राजकपूर के बाद अगर कपूर खानदान का नाम किसी ने और चकमाया तो वे ऋषि कपूर थे। ऋषि कपूर के अभिनय की खासियत के अलावा उनका बिंदास कैरेक्टर लोगों को बहुत भाता था। उन्होंने कभी ये इनकार नहीं किया कि वे बहुत शराब पीते थे, कभी उन्होंने इसकी अनदेखी नहीं की कि बेटे रणबीर कपूर के साथ जेनेरेशन गैप रहा।