कई बार ऐसा होता है कि बिग बजट वाली फिल्म फ्लॉप हो जाती है, लेकिन कम बजट वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा जाती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' एक ऐसी ही कम बजट वाली फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी और सप्तमी गौड़ा स्टारर फिल्म 'कांतारा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। यह फिल्म सिर्फ 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 'कांतारा' अब यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ने के कगार पर है।