फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cartoon Network: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'RIP कार्टून नेटवर्क', जानिए क्या है पूरा माजरा

Sat, 15 Oct 2022 04:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्टून नेटवर्क - फोटो : social media
बचपन में बच्चों को कार्टून कितना पसंद होता है? ये तो सभी जानते हैं, क्योंकि आप सबने भी कभी न कभी अपने बचपन में कार्टून तो जरूर देखा होगा। टॉम एंड जैरी से लेकर स्कूबी डू, बेन 10, जॉनी ब्रावो जैसे कई कार्टून शोज से लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं। बचपन से जिस कार्टून नेटवर्क चैनल के शोज को देखकर हम बड़े हुए हैं, उसे लेकर अचानक ट्विटर पर '#रिप कार्टून नेटवर्क' ट्रेंड होने लगा। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा।
विज्ञापन

2 of 4
कार्टून नेटवर्क - फोटो : social media
वॉर्नर ब्रोज एनिमेशन और कार्टून नेटवर्क स्टूडियोज का होगा विलय
खबर सामने आई कि कार्टून नेटवर्क टीवी चैनल 30 साल बाद अपनी सेवाएं बंद कर रहा है। वॉर्नर ब्रोज एनिमेशन और कार्टून नेटवर्क स्टूडियोज का विलय होने जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी है कि कार्टून नेटवर्क की टीम से कई लोगों की छंटनी की गई है। ऐसे में यह खबर जानने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए और ट्विटर पर 'रिप कार्टून नेटवर्क' ट्रेंड होने लगा।
विज्ञापन

3 of 4
कार्टून नेटवर्क - फोटो : social media
दरअसल लोग कार्टून नेटवर्क चैनल के विलय होने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिाय पर यूजर्स कार्टून नेटवर्क को श्रद्धांजलि देने लगे। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- "मेरे बचपन को ऑसम बनाने के लिए शुक्रिया कार्टून नेटवर्क"। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने भी लिखा- "एक युग का अंत, RIP कार्टून नेटवर्क"। अन्य लोग भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।


विज्ञापन

4 of 4
स्कूबी डू - फोटो : social media
कार्टून नेटवर्क ने साझा की ये जानकारी
बता दें कि इसके बाद कार्टून नेटवर्क चैनल की तरफ से एक पोस्ट साझा की गई है जिसमें लिखा है कि हम मरे नहीं हैं, हम सिर्फ 30 के हो रहे हैं हमारे प्रशंसकों के लिए: हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम प्यारे, अभिनव कार्टूनों के लिए हमेशा आपका घर रहे हैं और रहेंगे और जल्द ही आने वाले हैं!। इस पोस्ट को कैप्शन साझा करते हुए कार्टून नेटवर्क ने कैप्शन में लिखा- जब इंटरनेट कहता है कि आप मर चुके हैं लेकिन आप यहां बैठे हैं"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें