फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में रहते हुए भी जाह्नवी कपूर से कहीं ज्यादा खूबसूरत है 'सैराट' की आर्ची, 2 साल में इतना बदल गईं

Mon, 23 Jul 2018 08:46 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रिंकू राजगुरु
जाह्नवी कपूर ने मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' में अच्छा काम किया है । क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब ने उनकी काफी तारीफ की है । लेकिन दर्शकों के अनुसार, 'धड़क' वो जादू नहीं कर पाई जो 'सैराट' ने किया था । 
विज्ञापन

2 of 8
रिंकू राजगुरु
'सैराट' साल 2016 में रिलीज हुई थी । फिल्म में रिंकू राजगुरु ने आर्ची का किरदार निभाया था । दर्शक आर्ची से 'धड़क' की पार्थवी यानी जाह्नवी की तुलना कर रहे हैं । जाह्नवी की तरह ही रिंकू भी फिल्म इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं ।
विज्ञापन

3 of 8
रिंकू राजगुरु
'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है लेकिन 'सैराट' का मुकाबला नहीं कर पा रही है । 'सैराट' के रीमेक के चलते रिंकू फिर से चर्चा में आ गई हैं । दो साल से रिंकू लाइम लाइट से पूरी तरह से दूर हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं ।
 

4 of 8
रिंकू राजगुरु
रिंकू ने 'सैराट' उस वक्त साइन की थी जब वो सिर्फ 14 साल की थीं । फिल्म रिलीज हुई तो वो रातों-रात सुपरस्टार बन गईं । फिल्म के डायरेक्टर नागराज मंजुले ने रिंकू का ऑडिशन तब लिया था वो क्लास 7 में पढ़ती थीं ।
 
विज्ञापन

5 of 8
रिंकू राजगुरु
रिंकू ने एक्टिंग के लिए कभी कोई क्लास नहीं ली । इसके बावजूद 'सैराट' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था । 'सैराट' के बाद कन्नड़ भाषा में भी इसका रीमेक बना था । इसमें भी रिंकू ने ही लीड रोल निभाया था ।
 
विज्ञापन

6 of 8
रिंकू राजगुरु
रिंकू ने 10वीं की परीक्षा पास कर ली है लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि वो अभी कोई फिल्म कर रही हैं या नहीं । रिंकू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । साथ ही उनका एक डांसिंग वीडियो भी सामने आया है । 
विज्ञापन

7 of 8
रिंकू राजगुरु
रिंकू ने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है । रिंकू महाराष्ट्र के सोलापुर गांव की रहने वाली हैं । 'सैराट' हिट होने के बाद रिंकू का घर से निकलना मुश्किल हो गया था । वो जहां जाती थीं लोगों की भीड़ उनके पीछे होती थी । 10वीं की पढ़ाई भी रिंकू ने घर से ही की ।
विज्ञापन

8 of 8
रिंकू राजगुरु
अब रिंकू बॉडीगार्ड्स के बीच में चलती हैं । रिंकू का जो वीडियो वायरल हुआ उसमें वो डांस करती दिख रही हैं । रिंकू अब 17 साल की हो चुकी हैं । फैंस को उम्मीद है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद रिंकू फिर से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें