रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क' ने तीसरे दिन करीब 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन का अनुमान 7 करोड़ लगाया था हालांकि कमाई अनुमान से ज्यादा हुई। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़ रहा। यानी कि कुल मिलाकर अभी तक 'धड़क' का कलेक्शन 33.67 करोड़ पहुंच चुका है।