फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के हेल्थ के बारे में बेटी रिद्धिमा ने दी पूरी जानकारी, बोलीं- 'अब चिंता की कोई बात नहीं है'

Wed, 07 Nov 2018 10:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्हें वहां गए तकरीबन एक महीना होने वाला है। वहीं उनकी बिमारी को लेकर अलग-अलग तरह की बातें भी बन रही है। ऐसे में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि की तबीयत का हाल बताया है।  

विज्ञापन

2 of 5
Neetu and Ridhima kapoor
एक अखबार से हुई बातचीत में रिद्धिमा ने बताया 'फिलहाल वह बिल्कुल ठीक हैं, ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है, मैं आपको बता दूं कि मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर कभी चिंतित नहीं थी, पापा अपना रुटीन टेस्ट करवा रहे हैं, जैसा कि वह ट्विटर पर बता चुके हैं, दरअसल, वे कई सालों बाद पूरे शरीर का रुटीन चेकअप करवा रहे हैं और हमे उम्मीद है कि सब ठीक ही होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर
आपको बता दें कि अमेरिका में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटा रणबीर कपूर हैं। ऐसे में वहां, ऋषि से मिलने कई बॉलीवु़ड स्टार्स भी उनका हाल चाल लेने आते-जाते रहते हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, आलिया भट्ट और सोनाली बेंद्रे भी उनसे मिलने पहुंची थीं। बता दें कि सोनाली खुद अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रही हैं।

4 of 5
rishi kapoor and anupam kher
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर की मां कृष्णा कपूर का देहांत हो गया था। जिसमें ऐसी दुखद घड़ी में ऋषि कपूर अपनी मां का अंतिम संस्कार करने घर नहीं जा सके थे। ऋषि को शुरुआती दौर में बताया जा रहा था कि उन्हें थर्ड स्टेज का कैंसर हुआ है। लेकिन ऋषि ने अपने ट्वीट में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी थी।  उनके भाई रणधीर ने ऋषि की बीमारी को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
102 not out
बात करें ऋषि कूपर के वर्क फ्रंट की तो उनको आखिरी बार फिल्म 102 नॉट आउट में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ लंबे अरसे बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे। फिल्म लोगों को पसंद जरूर आई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें