जीहां ट्विटर पर शाहरुख खान की फिल्म का क्लाइमेक्स लीक होने का दावा किया जा रहा है। फिल्म का क्लाइमेक्स बताते हुए सिंगर अदनान सामी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में लिखा है, 'जीरो के अंत में अनुष्का शर्मा पैरेलाइज होने की वजह से मर जाएगी और शाहरुख खान उसकी अंतिम इच्छा को पूरी करने के लिए एस्ट्रोनॉट बन जाएगा। फिल्म खत्म। उनकी फिल्म के क्रेज को बर्बाद करने के लिए किसी को टैग न करें।'