फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ridhi Dogra: राकेश-शमिता के ब्रेकअप का जिम्मेदार ठहराए जाने पर फूटा रिद्धि का गुस्सा, ट्रोल्स की लगा दी क्लास

Wed, 10 Aug 2022 01:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिद्धि डोगरा, राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश बापट और शमिता शेट्टी ब्रेकअप के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से अलग होने की जानकारी फैंस को दी थी, जिसे जानने के बाद से ही ‘शारा’ फैंस खुश नहीं हैं। कुछ दोनों के फैसला का सम्मान कर रहे हैं, तो कुछ ने राकेश की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा को ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार बता दिया। रिद्धि को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर अब उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रिद्धि डोगरा, राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धि डोगरा ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है। रिद्धि ने लिखा, 'ओके दोस्तों, तो मैं देख रही हूं कि राकेश की वजह से बिना किसी बात के मेरे बारे में बहुत कुछ बकवास लिखा जा रहा है। राकेश शादी से पहले और बाद में भी मेरे दोस्त हैं और मैं अपने सभी दोस्तों के साथ खड़ी हूं। वो जो भी अपने लिए तय करते हैं, उसमें उनके अच्छे की कामना करती हूं। और जब मैं आपके सितारों के प्रति आपके जुनून को समझती हूं, तो ट्रोल करने वाले सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से गले लगाना मुझे अच्छा लगेगा। क्योंकि मुझे लगता है कि आप सभी बहुत आहत हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट - फोटो : Amar Ujala
इसके आगे रिद्धि ने लिखा, 'यह पूरी स्थिति जिसमें मुझे लगातार खींचा जा रहा है, उससे मेरा कोई मतलब नहीं है। तो प्लीज अपने लिए इस नेगेटिविटी को रोकें। मैं वास्तव में आप सभी को प्यार भेजना चाहती हूं। लेकिन इस स्पष्टीकरण के बाद (जो मुझे देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मैं ऐसा कर रही हूं ताकि आप सभी को शांति मिले), यदि आप नेगेटिव बने रहना चाहते हैं और मेरे बारे में ऐसा बोलकर आपके दिल को अच्छा लगता है, तो मुझे मदद करने में खुशी हो रही है। आगे बढ़ें और भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।'
 
विज्ञापन

4 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' के अंदर एक-दूसरे के प्यार में पड़ने के कुछ महीनों बाद ही राकेश बापट और शमिता शेट्टी अलग हो गए हैं। शो से बाहर आने के बाद दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। ब्रेकअप के बाद ही दोनों का पहला म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ, जिसमें उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें