फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, 'परिवार' की खास तस्वीरों में साथ नजर आईं आलिया भट्ट

Sun, 07 Jun 2020 12:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरों और यादों को साझा करती रहती हैं। इस बार रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीरें साझा की हैं। उनकी ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। उनकी इन तस्वीरों में भाई रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और आलिया की बहन शाहीन नजर आ रही हैं। इन सभी की तस्वीरों को साझा करते हुए रिद्धिमा कपूर ने बेहद खास कैप्शन लिखा जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा कपूर ने कई सारी तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर साझा किया है। इन तस्वीरों में रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में रणबीर कपूर सोते हुए से नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के इस कोलाज पर रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा आराम क्षेत्र, परिवार'। इस तस्वीर के अलावा उन्होंने और भी कई तस्वीरें साझा की हैं।
 

4 of 5
रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक तस्वीर में रिद्धिमा आलिया और उनकी बहन शाहीन के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। रिद्धिमा द्वारा साझा की गईं ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन सितारों के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट करने की वजह से चर्चा में हैं। इन दोनों सितारों को अक्सर साथ देखा जाता है जिसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि आलिया और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

पढ़ें: VIDEO: सोनू सूद के लिए शख्स ने गाया गाना, अभिनेता ने कहा- 'घर भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें