फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कपूर की गोद में खेलते दिखे नन्हें ऋषि, पिता के बर्थडे पर रिद्धिमा ने शेयर की बचपन की तस्वीरें

Wed, 04 Sep 2019 04:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raj Kapoor and Rishi Kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि के प्रशंसक सहित फिल्मी हस्तियां उन्हें बधाई संदेश भेज रही हैं। इस कड़ी में ऋषि की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) का नाम भी शामिल है। रिद्धिमा ने ऋषि के जन्मदिन पर उनकी बचपन से लेकर की अब तक की सारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है जो इन दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की तस्वीरों का कोलॉर्ज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ साझा किया। एक तस्वीर में नन्हें ऋषि कपूर पिता राज कपूर की गोद में खेलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं बाकी तस्वीरें फिल्म में उनके बदलते लुक की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- 'दिल से आपके लिए पापा। मेरी जिंदगी के सबसे अहम व्यक्ति। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi, Neetu and Riddhima Kapoor - फोटो : instagram
इन तस्वीरों के अलावा रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में रिद्धिमा ने ऋषि कपूर के साथ बिताए खास पलों को प्रशंसकों के साथ साझा किया है। कुछ तस्वीर में ऋषि अपने दामाद और बेटे रणबीर के साथ नजर आए तो वहीं कुछ तस्वीर में वह पत्नी नीतू बेटी रिद्धिमा और नातिन के साथ। इस कोलॉर्ज को भी साझा करते हुए रिद्धिमा ने पिता ऋषि के नाम एक खूबसूरत कैप्शन लिखा।

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
रिद्धिमा ने लिखा- 'जन्मदिन मुबारक को पापा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपको पापा बुलाने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती हूं।' फिलहाल ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वह अपना इलाज करवा रहे हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले ही ऋषि के करीबी ने बताया था कि वह अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं। ऋषि के इस मुश्किल वक्त में उनका पूरा परिवार खड़ा रहा खास तौर पर पत्नी नीतू कपूर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Singh - फोटो : social media
ऋषि कपूर ने नीतू को 5 साल डेट किया और 1980 में शादी कर ली। नीतू कपूर और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू सिनेमाजगत में बिल्कुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को परेशान करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। 

यह भी पढ़ें:- ऋषि कपूर की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर दिखी थीं रेखा, हैरान हुए लोग तो दी थी ये सफाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें