फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर ने खुद कबूली थी दीपिका को प्यार में धोखा देने की बात, इंटरव्यू में कहा था-हां मैने दिया...

Wed, 04 Sep 2019 04:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor, Deepika and Katrina Kaif - फोटो : file photo
रणबीर कपूर (Ranbir Kpaoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक ऐसी जोड़ी है जिनकी पर्दे के पीछे और पर्दे के आगे केमिस्ट्री लोगों को रास आती है। इन दोनों की लव स्टोरी साल 2007 में शुरू हुई थी लेकिन साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप के बाद कई तरह की खबरें आईं। ब्रेकअप के बाद दीपिका और रणबीर ने कई बयान भी दिए। जहां एक ओर दीपिका ने स्वीकार किया कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं तो वहीं रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से अलग होने की वजह का खुलासा किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor - फोटो : social media
साल 2011 में रणबीर कपूर ने 'स्टारडस्ट मैगजीन' को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका को धोखा देने की बात स्वीकार की थी। रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा था- 'हां, मैंने धोखा दिया, मैच्योर नहीं था, अनुभव की कमी थी। आपको इस बात का तब एहसास होता है जब आप बड़े हो जाते हैं तब आप इसे अधिक महत्व देते हैं। एक रिश्ते में क्यों हो, किसी के लिए प्रतिबद्ध क्यों हो जब आप प्रतिबद्ध नहीं हो सकते?'
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका से ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही रणबीर की कटरीना से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इन दोनों के प्यार की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' से हुई। इन दोनों की नजदीकियां बढ़ते देख उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि रणबीर की कटरीना से बढ़ती नजदीकियों की वजह से उन्होंने दीपिका से किनारा किया। इन खबरों के बीच रणबीर का एक बयान आया था जो चर्चा में रहा। 

4 of 5
Katrina Kaif and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
आईबी टाइम्स वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक रणबीर ने उस वक्त कहा था- 'विश्वासघात सौदा तोड़ने वाला होता है। जब यह आता है तो सम्मान चला जाता है, विश्वास चला जाता है। यह दोनों किसी भी रिलेशनशिप के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।' रणबीर का कटरीना से भी कुछ वक्त बाद ब्रेकअप हो गया। फिलहाल रणबीर और दीपिका अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia, Ranbir and other celebrities - फोटो : twitter
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की तो वहीं इन दिनों रणबीर और आलिया के अफेयर के चर्चे हैं। खबर तो यह भी है कि रणबीर-आलिया जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में पहुंचे थे। जहां पर फिल्मी जगत की कई और हस्तियां भी पहुंची थीं। 

यह भी पढ़ें:- तो क्या सच में हो गई आलिया-रणबीर की शादी, जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें