फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की अनदेखी तस्वीर आई सामने, क्यूट अंदाज में दिखीं रिद्धिमा

Sat, 27 Jun 2020 11:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीब एक साल तक कैंसर की लड़ाई लड़ने के बाद दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा उनके बेहद करीब थीं। रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक अनदेखी तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
थ्रोबैक तस्वीर में ऋषि कपूर और रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर भी है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं रिद्धिमा खेलने में व्यस्त हैं और उनका ध्यान कैमरे पर नहीं बल्कि खेलने में ही लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। उनके एक प्रशंसक ने सवाल पूछा कि 'अभी नीतू मैम कैसी हैं? क्या वो ठीक हैं? आपको और मजबूती मिले।' इस पर रिद्धिमा ने बताया कि 'हम दोनों ही एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं और हम ठीक हैं।'

4 of 5
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त रिद्धिमा पहुंच नहीं पाई थीं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते वो बाद में दिल्ली से मुंबई सड़क के रास्ते पहुंची थीं। रिद्धिमा का ससुराल दिल्ली में है वो वहीं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले रिद्धिमा ने ऋषि कपूर के साथ ये तस्वीर पोस्ट की थी। बचपन की इस तस्वीर में रिद्धिमा मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर अपने पिता की गोद में बैठे हुए हैं। रिद्धिमा ने ये तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की। साथ ही लिखा- 'हम आपको याद करते हैं।'

नेपोटिज्म को लेकर ट्रोलिंग से बेफिक्र सलमान करते दिखे ये काम, आधी रात को साझा की तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें