फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपोटिज्म को लेकर ट्रोलिंग से बेफिक्र सलमान करते दिखे ये काम, आधी रात को साझा की तस्वीर

Sat, 27 Jun 2020 09:55 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यूजर्स नेपोटिज्म और गुटबाजी का आरोप लगाते हुए सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच सलमान ने आधी रात को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सभी जानते हैं फिल्मों के अलावा सलमान फिटनेस को लेकर खूब मेहनत करते हैं। ऐसे में जैसे ही उन्हें वक्त मिलता है वो वर्कआउट में जुट जाते हैं। तस्वीर में सलमान अपने घर के जिम में नजर आ रहे हैं और वो फोन पर कुछ देख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रात के करीब दो बजे सलमान ने तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि 'बस अभी वर्कआउट खत्म किया।' सलमान की इस तस्वीर पर जहां कई सितारों ने उनकी तारीफ की तो वहीं कई यूजर्स उन्हें सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ट्रोल भी करने लगे।

4 of 5
सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई जगहों पर सलमान खान के पुतले जलाए गए। यही नहीं बिहार में उनके बीइंग ह्यूमन शोरूम से उनकी तस्वीरें हटा दी गईं। इसके साथ ही जिन जगहों पर सलमान के पोस्टर लगे हैं लोग उन्हें भी उतार कर जलाते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले ट्रोलिंग के बीच सलमान ने एक ट्वीट कर लिखा था, 'मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहें और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बनें। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'

ऐसे शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की प्रेम कहानी, शादी के लिए करनी पड़ी खूब मशक्कत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें