फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऋषि कपूर की कार्बन कॉपी लगती थीं बेटी रिद्धिमा, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन

Sun, 24 May 2020 09:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही वो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके परिवार के दिलों में उनकी यादें ताजा हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने पिता के बेहद करीब थीं। रिद्धिमा लगभग हर दिन पिता की कोई न कोई तस्वीर साझा करती रहती हैं। इस बार रिद्धिमा ने अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो हूबहू ऋषि कपूर जैसी लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर देख रिद्धिमा को अगर ऋषि कपूर की कार्बन कॉपी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इस तस्वीर में ऋषि कपूर ने रिद्धिमा को गोद में ले रखा है। उनके साथ नीतू कपूर भी खड़ी हैं। दोनों तस्वीरें रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य तस्वीर में रिद्धिमा अपने पूरे परिवार के साथ हैं। ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर के साथ रिद्धिमा की बेटी समारा भी हैं। तस्वीर कुछ साल पहले की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की गई इस थ्रोबैक तस्वीर को भी फैंस पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 5
रिद्धिमा, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के वक्त रिद्धिमा अपने ससुराल दिल्ली में थीं। लॉकडाउन की वजह से वो पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं। बाद में वो तीन मई को सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंचीं थीं। रिद्धिमा पिता के प्रार्थना सभा में शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋषि कपूर डेढ़ साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक न्यूयॉर्क में भी इलाज कराया था। 29 अप्रैल को ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने के बाद एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।  

बॉलीवुड सितारों के ये हैं मशहूर भाई, एक तो नवाब खानदान से रखते हैं ताल्लुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें