फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Brother's Day 2020: बॉलीवुड सितारों के ये हैं मशहूर भाई, एक तो नवाब खानदान से रखते हैं ताल्लुक

Sun, 24 May 2020 07:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Brother's Day: अरबाज, सलमान, सोहेल, सैफ, सोहा - फोटो : सोशल मीडिया
आज ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है। हर रिश्ते की अपनी अहमियत होती है। इसी तरह भाई- बहन या फिर भाई- भाई का रिश्ता भी बेहद खास होता है। ब्रदर्स डे मनाने के पीछे यही वजह है कि अपनों को ये बता सकें कि वो हमारे लिए कितना मायने रखते हैं। बॉलीवुड की बात करें तो यहां ऐसे कई सितारे हैं जो रिश्ते में भाई लगते हैं। ब्रदर्स डे के मौके पर चलिए उन सितारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
भाई की बात हो तो जाहिर है सबसे पहले बॉलीवुड के 'भाई' यानी सलमान खान का जिक्र होगा। सलमान के अलावा उनके भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। सोहेल और अरबाज के करियर को आगे बढ़ाने में सलमान ने पूरा साथ दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और रणबीर कपूर चचेरे भाई-बहन हैं। दोनों आज इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। करीना और रणबीर साथ में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे, जहां दोनों ने खूब मस्ती की थी। करीना और रणबीर एक दूसरे के काफी करीब हैं ऐसे में दोनों एक दूसरे की खिंचाई करने में भी पीछे नहीं रहते। 

4 of 6
सैफ अली खान और सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान और सोहा अली खान सगे भाई बहन हैं। किसी भी त्योहार या कार्यक्रम के मौके पर सोहा को अक्सर सैफ के घर पर देखा जाता है। सोहा की करीना के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।
विज्ञापन

5 of 6
जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर- श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर भाई-बहन लगते हैं। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन कपूर अपनी दोनों बहनों जान्हवी और खुशी का बेहद ख्याल रखते हैं। वो उन्हें करियर से जुड़ी सलाह भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम रिश्ते में भाई-बहन हैं। धीरे-धीरे दोनों ही कलाकारों ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। हुमा को फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से जाना जाता है। वहीं साकिब की मुख्य फिल्मों में 'बॉम्बे टॉकीज', 'ढिशूम' और 'रेस 3' हैं।

एक ही वीडियो में दिखे ऋतिक रोशन के कई अवतार, सोशल मीडिया पर फैन को ऐसे कहा शुक्रिया
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें