फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चोरी का आरोप लगने पर रणबीर कपूर की बहन ने मांगी थी माफी, बर्थडे पर जानें अनसुने तथ्य

Sun, 15 Sep 2019 11:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। रिद्धिमा एक जानी मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। 'R' नाम से उनका एक सफल ज्वेलरी ब्रांड है और ये लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी है। लेकिन बीते साल उनके इस ब्रांड पर डिजाइन चोरी का आरोप लगा था। ये मामला इतना बढ़ गया था कि उन्हें सामने आकर माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor, riddhima kapoor - फोटो : social media
दरअसल रिद्धिमा ने अपनी जूलरी की नई फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च की थी, जिसमें डायमंड और पर्ल से बने ईयरिंग्स की रेंज थी। इन ईयरिंग्स में एक के डिजाइन को कॉपी बताया गया था। जिसके चलते उन पर डिजाइन चोरी के आरोप लगे। रिद्धिमा पर यह आरोप 'डाइट सब्या' नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लगाए गए थे, जिसमें उनकी ईयरिंग की डिजाइन Kokichi Mikimoto की कॉपी बताया गया। पोस्ट में दावा कर लिखा था कि रिद्धिमा ने ना केवल ईयरिंग के डिजाइन को कॉपी किया है बल्कि उसकी तस्वीर भी Kokichi Mikimoto की वेबसाइट से उठाईं।
विज्ञापन

3 of 5
Post - फोटो : Social Media
डाइट सब्या ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें एक तस्वीर में ईयर रिंग दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा की पोस्ट नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कोकीची मिकीमोटो दुनिया में 'पर्ल किंग' के नाम से जाने जाते हैं। साल 1916 से काम कर रही ये ब्रांड इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क है। शायद इसलिए 'जूलरी डिजाइनर ऑफ द ईयर' रिद्धिमा कपूर इस डिजाइन को अपनी ब्रांड नेम के साथ बेचने से खुद को रोक नहीं पाईं।

4 of 5
riddhima kapoor - फोटो : instagram
नकल के आरोप की वजह से रिद्धिमा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। डाइट सब्या के इस पोस्ट पर रिद्धिमा ने एक पोस्ट कर सफाई दी थी। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपना बयान जारी किया, 'डियर इंस्टा फैमिली, हम, रिद्धिमा कपूर साहनी ज्वेलरी में प्लेजरिज्म को बढ़ावा नहीं देते। डायमंड और पर्ल के असली डिजाइनर को नहीं टैग करने के लिए हम माफी चाहते हैं। हम सभी डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी की काफी इज्जत करते हैं और कभी कॉपी कर उनकी बेज्जती नहीं करेंगे। धन्यवाद।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिधिमा कपूर
रिद्धिमा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वह अक्सर पार्टीज में नजर आती हैं। उनका ड्रेसिंग सेन्स भी काफी अच्छा है। अक्सर वह स्टाइलिश ड्रेस पहने हुए नजर आती हैं। यहां तक कि उनकी आलिया भट्ट से भी दोस्ती काफी अच्छी हैं। रणबीर के साथ आलिया और उनका परिवार कई बार डिनर डेट पर स्पॉट हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें