फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: शादी के बाद कितने बदल गए अली फजल? ऋचा चड्ढा ने किया खुलासा

Tue, 18 Jul 2023 01:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शुमार हैं। लंबे वक्त की डेटिंग के बाद इस खूबसूरत जोड़ी ने पिछले साल शादी की। हाल ही में दोनों एक-दूसरे के संग साथ के बारे में बात करते नजर आए। इस दौरान इन्होंने यह खुलासा भी किया कि साथ रहते हुए इन पर एक-दूसरे का क्या असर पड़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अली फजल में क्या बदलाव हुए हैं? इस बारे में बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा कि वह अब ज्यादा खुश दिखते हैं। वह केयरिंग हैं और बहुत प्यारे हैं। अब उनकी जिंदगी में पहले के मुकाबले काफी स्थिरता आ गई है। वहीं अली फजल ने हंसते हुए कहा कि ऋचा ने इन सभी खूबियों से रूबरू होने में उनकी मदद की है'।
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक ही इंडस्ट्री में रहते हुए अक्सर ऋचा और अली को साथ काम करते हुए देखा जाता है। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है। जब पूछा गया कि क्या उनके बीच कुछ मसलों को लेकर असहमति भी होती है? तो इस पर ऋचा ने कहा कि दोनों के बीच काफी ज्यादा असहमितयां रहती हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
Priyanka Chopra: जब शाहरुख ने नेशनल टीवी पर प्रियंका से कहा- 'मुझसे शादी करोगी', ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

4 of 5
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : social media
वहीं अली फजल ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि दोनों के बीच असहमतियां हैं। इसके बाद दोनों इसका दिलचस्प तरीके से समाधान ढूंढते हैं। उनकी पहली फिल्म में ऐसा हुआ था, और जब वह उसे देखते हैं तो खुशी और गर्व महसूस करते हैं। 
OMG 2: अक्षय की ‘ओएमजी 2’ का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज, भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए पंकज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल और ऋचा चड्ढा की मुलाकात 'फुकरे' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए। कई वर्षों तक लिव इन में रहने के बाद पिछले साल इन्होंने शादी रचाई। ऋचा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आएंगी।
War 2: जूनियर एनटीआर के बाद अब 'वॉर 2' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें