फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, रामायण-महाभारत से जुड़ा दिया था ये बयान

Tue, 03 Dec 2019 03:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। ट्विटर पर वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इस वजह वो कई बार ट्रोल के निशाने पर भी आती रहती हैं। हालांकि ऋचा को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब इस बार ऋचा ने बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Nishikant Dubey - फोटो : ANI
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में जीडीपी को लेकर ऐसा बयान दिया कि जमकर हंगामा हो गया। निशिकांत दुबे ने कहा, 'जीडीपी 1934 में आई, इससे पहले कोई जीडीपी नहीं थी, सिर्फ जीडीपी को बाइबल, रामायण या महाभारत मान लेना सत्य नहीं है और भविष्य में जीडीपी (GDP) का बहुत ज्यादा उपयोग नहीं होगा। जीडीपी से अधिक जरूरी है आम आदमी का स्थाई आर्थिक कल्याण होना जो हो रहा है।'
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
ऋचा चड्ढा ने निशिकांत दुबे के बयान को लेकर कैप्शन में लिखा- 'एक बुद्धिमान आदमी ने एक बार कहा... एक वक्त पर हम सबकी मौत हो जाएगी।' ऋचा चड्ढा के इस बयान पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

4 of 5
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
ऋचा के ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा- 'गजब का ज्ञान है इन महाशय के पास।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'जिंदा रहने के लिए अब बचा ही क्या है।' एक यूजर ने लिखा- 'भविष्य में आपका भी बहुत ज्यादा उपयोग नहीं होने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Section 375 - फोटो : social media
फिल्मों की बात करें तो ऋचा चड्ढा आखिरी बार फिल्म सेक्शन 375 में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ अक्षय खन्ना, जाकिर हुसैन, कुमुद मिश्रा, कुलभूषण खरबंदा और अतुल कुलकर्णी भी नजर आए। फिल्म का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है। इसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी शख्सियत और एक यौन उत्पीड़न झेल रही पीड़िता के इर्द-गिर्द घूमती है।

बिग बॉस 13: मेकर्स से नाराज सिद्धार्थ शुक्ला, फीस बढ़ाने के बाद शो में रुकने पर हुए राजी!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें