मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को ऑनस्क्रीन परफॉर्म करने के अलावा पैशन से जुड़ी कई तरह की गतिविधियों में दिलचस्पी लेने के लिए जाना जाता है। एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्होंने शॉर्ट फिल्मों के निर्माण और डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया है, उन्हें संगीत की अच्छी समझ है और उन्होंने एक पंजाबी पॉप सॉन्ग पेश करके सिंगर बनने का साहस भी दिखाया था।
विज्ञापन
2 of 5
ऋचा चड्ढा की पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
ऋचा एक बेहतरीन स्पीकर भी हैं और वह लोकल तथा इंटरनेशनल प्लेटफार्मों पर सोशल रीफॉर्म, सिनेमा,वीमेन एम्पावरमेंट, चिल्ड्रेन वेल्फेयर, टेक्नालॉजी एवं आविष्कार, एनीमल प्रोटेक्शन आदि से संबंधित विभिन्न विषयों पर बखूबी बात करती हैं। ऋचा स्केचिंग और पेंटिंग भी कमाल की करती हैं। पिछले महीने ऋचा ने सोशल मीडिया से कुछ हफ्तों का ब्रेक लेने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना एक हैंडमेड स्केच पोस्ट करके सरप्राइज के साथ वापसी की।
विज्ञापन
3 of 5
Richa Chadha
- फोटो : amar ujala mumbai
उन्होंने एक एब्सट्रैक्ट आर्ट को रैंडमली स्केच किया और उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दिया, जिसने अनगिनत लोगों का ध्यान खींचा। ऋचा को लोगों के इस रिस्पांस पर बड़ा आश्चर्य हुआ क्योंकि वह एकदम बेसिक लेवल की स्केचिंग करती हैं और यह ऐसी चीज भी नहीं है जिसको उन्होंने अपना लक्ष्य बना रखा हो या इसे सीखा हो।
4 of 5
Richa Chadha
- फोटो : amar ujala mumbai
अपने खाली समय के दौरान रैंडमली बनाए गए इस आर्ट की जब लोगों ने तारीफ करनी शुरू की तो यह उनके लिए किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं था। उनके लंदन में बसे एक सुपर फैन ने तो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस स्केच के लिए भारी-भरकम राशि की पेशकश भी कर दी।
ऋचा चड्ढा की पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस फैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऋचा की टीम के साथ संपर्क साधा और उसने स्केच खरीदने की इच्छा जाहिर की। लेकिन अपने स्केच के संबंध में ऋचा का एक अलग प्लान है। वह इस स्केच को चैरिटी के लिए बेचना चाहती हैं। ऋचा इससे मिलने वाली धनराशि उस एनजीओ को दान करेंगी, जिसके साथ वह जुड़ी हुई हैं।