ऋचा और अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha
ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची जुनेरा की एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वह अपने खिलौनों के साथ पेट के बल लेटकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में फ्रिडा डॉल और एमिली म्यूजिक बॉक्स दिखाई दे रहे हैं। जुनेरा डॉल के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो क्लिप को साझा करने के साथ ही ऋचा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "टाइमलाइन क्लीन करने के लिए स्क्रॉलिंग रोकें। मेरी बच्ची, एक फ्रिडा डॉल, एमिली म्यूजिक बॉक्स और उसके खिलौने। अली फजल के साथ सबसे बढ़िया कोलाब।