हर किसी के अपने कुछ शौक होते हैं, मगर जिम्मेदारियों और प्राथमिकताओं के बोझ तले कई बार शौक कहीं दबकर रह जाते हैं। यह सिर्फ आम इंसानों की कहानी नहीं है, बल्कि फिल्मी सितारे भी इन हालात से दो-चार होते हैं। ऐसा ही कुछ ऋचा चड्ढा के साथ हुआ। पढाई-लिखाई के चक्कर में उन्हें अपने 'प्यार' से अलग होना पड़ा। मगर एक बार फिर उनकी अपने इस 'बचपन के प्यार' से मुलाकात हो गई है। आप कुछ समझें उससे पहले बता दें कि यह यह कोई शख्स नहीं, बल्कि क्लासिकल डांस कथक है। जी हां, ऋचा चड्ढा इन दिनों कथक डांस सीख रही हैं।