बॉलीवुड अभिनेता अली फजल की मां का निधन बुधवार को हो गया था। उन्होंने लखनऊ में अपने निवास पर परिवार के सामने अंतिम सांस ली थी। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अली फजल की मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
अली फजल की मां
- फोटो : Social Media
ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'आंटी, आपने हमें छोड़ दिया लेकिन आप हमेशा हमारे आसपास रहेंगी। मैं आपको हमेशा अपने समय से पहले की एक महिला के रूप में याद करूंगी। एक पाठक, नारीवादी और कप केक प्रेमी।'
विज्ञापन
3 of 5
अली फजल
ऋचा ने आगे लिखा है, 'मैं आपके बेटे की देखभाल करने का वादा करती हूं। आशा है कि आपको शांति मिलेगी। और मैं पहले से ही आपको याद करती हूं। आंटी आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं आभारी हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। अली, बहादुर बनो। वह आपको दुखी देखना पसंद नहीं करेंगी!'
4 of 5
अली फजल की मां का निधन
- फोटो : Social Media
इससे पहले अली फजल ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा था, 'अब मैं अपना बाकी जीवन सिर्फ तुम्हारे लिए जीऊंगा। मैं तुम्हें याद करूंगा। यहीं तक था हमारा... पता नहीं क्यों? आप मेरी रचनात्मकता का स्रोत थीं। आप मेरे लिए सब कुछ थीं। आगे अल्फाज नहीं रहे।'
गौरतलब है कि अली फजल अपनी मां के साथ ही रहते थे। जब वह 18 वर्ष के थे तब कुछ गृह क्लेश की वजह से अली के माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे और उनका तलाक हो गया था। तब से ही वह अपने पिता को छोड़कर अपनी मां के साथ अपने नाना नानी के घर रहते थे।