फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर की उपद्रवियों की निंदा, कहा- 'हिंदू होने के नाते कर्म पर भरोसा करती हूं'

Wed, 26 Feb 2020 01:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : ट्विटर
सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में जारी हिंसा के कारण मरने वालों की संख्या 20 हो चुकी है। जबकि 189 लोग घायल हैं। सोशल मीडिया भी इस मुद्दे को लेकर बंटा हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में ये देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस पर पत्थरबाजी की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
कुछ लोग इस हिंसक प्रदर्शन के समर्थन में दिख रहे हैं तो कुछ इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस कानून को लेकर इसके समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गये हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ऋचा ने अपने इस ट्वीट के जरिए दिल्ली में हुई हिंसा में उपद्रवियों पर निशाना साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
ऋचा ने लिखा है- 'आपके हाथ पर खून लग गया। क्या आप जानते हैं आप कौन हैं? एक सच्चा हिंदू होने के नाते, मैं कर्म पर विश्वास रखती हूं और यह आपके अगले जन्म का इंतजार नहीं करता, इसके परिणाम जल्दी ही आपके सामने आएंगे। एक बीमारी की तरह, दर्द, पीड़ा के रूप में आपने इसे कमाया है आप यहां दूसरों की हत्या का जश्न मना रहे हैं।'
 

4 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
इससे पहले ऋचा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भी ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, "क्योंकि, फोटो खिंचवाना दंगों से ज्यादा जरूरी है।'' ऋचा का यह ट्वीट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
बता दें दिल्ली में हुई हिंसक घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। कई फिल्मी सितारे भी इस घटना के लिए दिल्ली सरकार सहित बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दिल्ली में हुई इस हिंस्सा पर गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें